{"_id":"615f51ea8ebc3e61e84ddb51","slug":"cultural-badaun-news-bly462180392","type":"story","status":"publish","title_hn":"उझानी में पुलिस ने झांकी रोकी, हस्तक्षेप पर दोबारा निकाली गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उझानी में पुलिस ने झांकी रोकी, हस्तक्षेप पर दोबारा निकाली गई
विज्ञापन
उझानी में निकाली गई झांकी। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। खेड़ापति मोहल्ले से रामलीला मंचन स्थल तक निकाली जाने वाली झांकी को पुलिस ने अनुमति न होना बताकर रोक दिया। बाद में करीब साढ़े चार घंटे बाद भाजपाइयों के हस्तक्षेप पर अधिकारियों से बात कर इसे दोबारा निकाला गया। अब रोजाना यह झांकी मेला स्थल तक निकाली जाएगी।
हर साल रामलीला का मंचन शुरू होने से पहले रोजाना रामसनेही और शिवसनेही मिश्र परिवार की ओर से झांकी निकाली जाती है। कोविड गाइड लाइन के तहत इस बार प्रशासन ने सिर्फ रामलीला मंचन की अनुमति दी। बृहस्पतिवार शाम झांकी निकलने की जानकारी मिलने पर दरोगा दिगंबर सिंह ने बड़ी माता के मंदिर के पास झांकी को रोक दिया और कमेटी के पदाधिकारियों से बातचीत के बाद इसे लौटा दिया। इस संबंध में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि झांकी के लिए अलग से अनुमति लेने के संबंध में उन्हें जानकारी नहीं थी। इधर, भाजपाई रामलीला मंचन स्थल पर पहुंचे और वहां रामलीला का मंचन का शुभारंभ करने आए केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा को पूरे मामले की जानकारी दी। बाद में करीब साढ़े चार घंटे बाद रात पौने दस बजे झांकी को निकाला गया। अगुवाई भाजपा नगर अध्यक्ष अखिल अग्रवाल ने की। उन्होंने कहा कि अधिकारियों से बात हो गई है, अब रोजाना झांकी निकाली जाएगी। संवाद