फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

कृष्ण भक्ति में सराबोर व्यक्ति पर नहीं पड़ता मोह, माया का असर

Fri, 17 Sep 2021 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
cultural
उझानी (बदायूं)। हनुमान मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में बृहस्पतिवार को परमानंद महाराज ने कृष्ण जन्म और गोकुल में उनकी बाल्यावस्था से जुड़े प्रसंग सुनाए। उन्होंने कृष्ण के प्रति भक्ति का भी जिक्र किया। कहा- कृष्ण के प्रेम में गोपिकाएं सुध-बुध खो बैठती थीं। इंसान ईश्वर की भक्ति में रम जाए तो उस पर मोह और माया का असर नहीं पड़ता।
विज्ञापन

कथावाचक परमानंद महाराज ने कहा कि श्रीकृष्ण ने अपनी लीलाओं से अच्छे आचरण का संदेश देने का काम किया है। उनके जन्म से पहले माता देवकी को मिले कष्टों के बारे में जब कोई सोचता है तो वह सिहर उठता है। प्रभु तो अजन्मे हैं। जन्म भी उनकी लीलाओं का हिस्सा है। गोकुल में बाल्यावस्था के दौरान भगवान कृष्ण ने हरेक को रिझा लिया था। गोपिकाएं भी उनके प्रेम में दीवानी हो गईं। उद्यव आगमन से लेकर अक्रूर के साथ मथुरा गमन और इससे पहले के कई उदाहरण गोपिकाओं की दीवानगी प्रमाणित करते हैं।
विज्ञापन

बाल्यावस्था में उन्होंने राक्षस और राक्षसी का वध कर दिया था। कृष्ण के प्रति इंसान में अटूट आस्था है। उनके प्रति भक्ति भाव में इंसान सबकुछ भुला बैठता है। वह मोह और माया के जाल में भी नहीं फंसता। कथावाचक ने कहा कि जीवन को सफल बनाने के लिए प्रभु में ध्यान लगाना होगा। वह अपने भक्त को सर्वोपरि मानते हैं। सुख और दुख में वह इंसान का साथ नहीं छोड़ते। कथा की व्यवस्थाओं में गोपीबल्लभ शर्मा, नीरज माहेश्वरी, उदय सिंघल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed