{"_id":"5dbf229b8ebc3e01451c3a48","slug":"cultural-badaun-news-bly3825991189","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकली साईं पालकी यात्रा, झूमे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकली साईं पालकी यात्रा, झूमे भक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंवरगाव। नगर स्थित साईं मंदिर के वार्षिकोत्सव पर रविवार को साईं पालकी यात्रा निकाली गई। इससे पूर्व भंडारा हुआ। जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया। साईंराम के जयकारों से नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया।
पालकी यात्रा श्री साईं मंदिर से गाजेबाजे के साथ शुरू हुई। श्रद्धालु पालकी को अपने कंधों पर लेकर चल रहे थे। पूरे नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया। कई जगह पर साईं पालकी की आरती उतारी गई। समापन पर खिचड़ी का प्रसाद साईं भक्तों में बांटा गया। इस मौके पर विधायक दातागंज राजीव कुमार सिंह, बदायूं पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल, ठाकुर यशवीर सिंह, उदयवीर सिंह, नवनीत, कुक्की सिंह, मनु सिंह, संतोष सिंह आदि रहे। संवाद