फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

रुदायन में रामलीला का शुभारंभ

Fri, 18 Oct 2019 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
cultural
रुदायन। ज्वालादेवी मंदिर पर मेला प्रबंधक मोतीराम कश्यप ने रामलीला और मेले का शुभारंभ किया गया। शिव मंदिर के महंत सुन्दर गिरि ब्रह्मचारी महाराज ने फीता काटा व पूजा की।
विज्ञापन

मेला अध्यक्ष भुवनेश्वर दयाल गुप्ता ने ब्रह्मचारी महाराज को स्मृति चिह्न भेंट किया। ज्वालादेवी मेला कमेटी के तत्वावधान में मां दुर्गा का जागरण हुआ। राम जन्मोत्सव की लीला का मंचन हुआ। इस मौके पर पं. वेद प्रकाश शर्मा, सचिन जौहरी, संदीप सिंह, मुरली मनोहर, रवि गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन वीरेंद्र पासवान ने किया। संवाद
विज्ञापन

उसहैत में नारद मोह का मंचन
उसहैत। कस्बे में श्रीरामलीला महोत्सव का शुभारंभ विधि विधान के साथ हो गया। क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह ने फीता काटकर रामलीला मंचन का शुभारंभ किया। उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। श्रीराम-लक्ष्मण की झांकी का पूजन कर रामलीला की शुरुआत की। कलाकारों ने रात्रि में नारद मोह लीला का मंचन दिखाया। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री शारदा कांत, सीबी गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष सेनरा वैश्य, गौरव कुमार समेत रामलीला कमेटी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता की आज्ञा पाकर वन गए राम
बदायूं। बिसौली स्थित प्राचीन रामलीला मैदान के रंग मंच पर हत्सा ड्रामेटिक क्लब के कलाकारों ने राम वनवास की लीला का मनोरम मंचन दिखाया।
लीला का मंचन देखने के लिए आसपास क्षेत्र से भी सैकड़ों की तादाद में दर्शक पहुंचे। संवाद
अब्दुल्लागंज में धूमधाम से निकाली राम बरात
उझानी। अब्दुल्लागंज में चल रहे रामलीला महोत्सव के तहत गुरुवार को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की बरात को धूमधाम से निकाली गयी। रामलीला मैदान से राम बरात शुरू होने से पहले मेलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने राम दरबार की झांकी का पूजन किया। इसके बाद बैंक रोड होकर मार्केट में पहुंची राम बरात का ग्रामीणों ने स्वागत किया। राधा कृष्ण, शंकर, पार्वती, राम जानकी और हनुमान की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। काली अखाड़े के कलाकारों ने शानदार प्रदर्शन किया। नृत्य मंडली का भी दर्शकों ने लुत्फ उठाया। व्यवस्थाओं में रवेंद्र सक्सेना, आनंद मिश्रा, धर्मेंद्र शर्मा, हरीशंकर साहू आदि का सहयोग रहा। संवाद
पिंडौल में धूमधाम से निकाली गई राम बरात
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव पिंडौल में भगवान राम की बरात धूमधाम से निकाली गई। मेला कमेटी के अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा ने भगवान राम का तिलक लगाकर बरात का शुभांरभ किया, जो विभिन्न स्थानों से होते हुए रामलीला ग्राउंड पर जाकर समाप्त हुई। बारात में सबसे आगे चल रहा काली अखाड़ा आकर्षक का केंद्र बना रहा। गणेश जी, गौरा पार्वती, दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती आदि की झांकियां शामिल रहीं। रुद्रपुर से आई शनि देव की झांकी भी आकर्षक का केंद्र रही। मेला प्रबंधक प्रदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता, अजय सक्सेना, जगदीश सक्सेना, मुनेंद्र शर्मा मौजूद थे। संवाद

दातागंज में राम बरात पर पुष्प वर्षा
दातागंज। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की बरात नगर में धूमधाम से निकाली गई। लोगों ने जमकर पुष्प वर्षा की। राम दरबार समेत कई झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। कांसपुर रोड स्थित त्रिदंड देव सेवा आश्रम से बरात शुरू हुई। क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह के बड़े भाई विनय कुमार सिंह ने शुभारंभ किया। बरात में राम दरबार, भोले बाबा, राधा-कृष्ण, गणेश-लक्ष्मी आदि की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। काली का अखाड़ा भी था। इस मौके पर मेला अध्यक्ष मोंटी गुप्ता, रिंकू सिंह, मनी गुप्ता, अनूप गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष आकाश वमा आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed