फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

रुदायन में रामलीला का शुभारंभ

Thu, 17 Oct 2019 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 02:17 AM IST
विज्ञापन
cultural
रुदायन। ज्वालादेवी मंदिर पर मेला प्रबंधक मोतीराम कश्यप ने रामलीला और मेले का शुभारंभ किया गया। शिव मंदिर के महंत सुन्दर गिरि ब्रह्मचारी महाराज ने फीता काटा व पूजा की।
विज्ञापन

मेला अध्यक्ष भुवनेश्वर दयाल गुप्ता ने ब्रह्मचारी महाराज को स्मृति चिह्न भेंट किया। ज्वालादेवी मेला कमेटी के तत्वावधान में मां दुर्गा का जागरण हुआ। राम जन्मोत्सव की लीला का मंचन हुआ। इस मौके पर पं. वेद प्रकाश शर्मा, सचिन जौहरी, संदीप सिंह, मुरली मनोहर, रवि गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन वीरेंद्र पासवान ने किया।  
विज्ञापन


राक्षसों को मारकर राम-लक्ष्मण ने की यज्ञ की रक्षा
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव पिंडौल में चल रही रामलीला में गुरु विश्वामित्र द्वारा राम लक्ष्मण को यज्ञ पूरा कराने के लिए मांगने की लीला का मंचन किया गया। विश्वामित्र राजा दशरथ के पास आते हैं। राजा दशरथ यज्ञ की रक्षा के लिए राम लक्ष्मण को विश्वामित्र के साथ भेज देते हैं। रास्ते में दोनों भाई ताड़का, सुबाहु आदि राक्षसों का वध करते हैं। मारीच को अपने बाण से सौ योजन दूर समुद्र के दूसरी पार फेंक देते हैं। विश्वामित्र राम लक्ष्मण को लेकर जनकपुरी को स्वयंवर की शोभा दिखाने के लिए ले जाते हैं। रास्ते में भगवान राम अहिल्या का उद्धार करके जनकपुरी पहुंच जाते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


खितौरा में धूमधाम से निकाली राम बरात
उघैती। गांव खितौरा में बुधवार को भगवान राम की बरात धूमधाम से निकाली गई। प्रदीप कुमार सिंह ने भगवान राम की आरती व तिलक कर बरात का शुभांरभ किया। बरात रामलीला स्थल से शुरू होकर भारद्वाज मार्केट, मुख्य मार्ग, महलोली रोड, होली चौक, डाकखाना रोड, रियोनाई रोड, प्राचीन देवी मंदिर होते हुए मेला ग्राउंड पर जाकर समाप्त हुई। बारात में राम, सीता, लक्ष्मण, राधा-कृष्ण, मां दुर्गा, भारत माता का रथ, गणेश जी, शिव-पार्वती, समेत दर्जनों आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। इस दौरान थाना प्रभारी प्रमोद कुमार, एसएसआई नासिर अली, मेला कमेटी अध्यक्ष जमील अहमद , महाराज सिंह आदि मौजूद रहे।  


वेद महोत्सव से पूर्व निकाली गई शोभायात्रा
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव पुसगवां में वेद भारती संस्कारशाला गुरुकुल के तत्वावधान में 18 अक्तूबर से मनाए जाने वाले तीन दिवसीय वेद महोत्सव को सफल बनाने के लिए बुधवार को नगर के मुख्य बाजार में शोभायात्रा निकाली गई। भाजपा नगर महामंत्री अनोज कुमार सिंह ने इसका शुभारंभ किया। इसके बाद यात्रा शेखपुर चौराहे से होते हुए थाना मोड़, पालिका बाजार, कटरा बाजार, अटल चौक, बिजलीघर रोड होते हुए जेएस पैलेस पर जाकर समाप्त हुई। यात्रा का नगर के व्यापारियों ने जगह-जगह स्वागत किया। वेद महोत्सव के निर्देशक आचार्य प्रणव मिश्रा, कौशल शास्त्री, ईश्वरीय शास्त्री, योगेंद्र सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed