फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व निकाली कलश यात्रा

Mon, 07 Oct 2019 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
cultural
वजीरगंज। गावं रेहड़िया में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुरू होने से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा रेहड़िया के प्राचीन सिद्ध कालसेन महाराज मंदिर से शुरू होकर कथा स्थल पर पहुंची। कलश यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होकर निकली। इस दौरान जगह जगह कलश यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल महिलाएं सिर पर आकर्षक रूप से सजे कलश रखकर चल रही थीं। पुरुष और बच्चे हाथों में भगवा ध्वज लेकर चल रहे थे। कलश व ध्वज यात्रा से गांव में भक्तिमय माहौल नजर आया। इस दौरान भारी तादाद में श्रद्धालु कलश यात्रा में शामिल थे। इस अवसर पर गोवर्धन गिरि, सत्येंद्र गौर, निर्भय प्रताप सिंह, पुष्पेंद्र गौर, महंत रवि गिरि, श्यामपाल सिंह, कवि अखिलेश चौहान आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed