{"_id":"65b95b1b92b8f5d2c70fb6d7","slug":"crpf-jawan-in-car-beaten-stone-pelted-and-fired-upon-badaun-news-c-123-1-sbly1004-112522-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कार सवार सीआरपीएफ जवान से मारपीट, पथराव और फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कार सवार सीआरपीएफ जवान से मारपीट, पथराव और फायरिंग
विज्ञापन
बिसौली। कोतवाली इलाके में कार सवार सीआरपीएफ के जवान और उसके दोस्त से मारपीट, पथराव व फायरिंग करने का मामला सामने आया है। जवान ने पांच युवकों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलड़िया निवासी चरन सिंह यादव सीआरपीएफ में तैनात हैं। उनका कहना है कि वह सोमवार शाम बाजार से खरीदारी करके घर लौट रहे थे। कार में उनके साथ गांव के ही अरुण कुमार भी थे। आसफपुर मोड़ पर कुआडंडा गांव के कुछ युवक गाड़ी लेकर अरुण को पीटने के इरादे से खड़े थे। इन युवकों ने उनकी कार रोकनी चाही लेकिन उन्होंने गाड़ी आगे बढ़ा दी।
इस पर युवकों ने गालीगलौज करते हुए अपनी गाड़ी उनकी कार के पीछे लगा दी। कुछ आगे जाकर ओवरटेक करके कार रोक ली। इसके बाद उनके साथ मारपीट की। कार पर पथराव कर दिया। इससे कार का शीशा टूट गया। आरोपियों ने उनके ऊपर फायर भी किया, इसमें वह बाल-बाल बच गए। चरण सिंह ने कुआडांडा के पांच युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।