{"_id":"ed58fcdfba00bfe9a29bca27d5205aeb","slug":"crossing-the-hunger-strike-stood-at-farme-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रॉसिंग के लिए भूख हड़ताल पर डटे रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रॉसिंग के लिए भूख हड़ताल पर डटे रहे किसान
Binavar
Updated Sun, 01 Mar 2015 07:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को बरेली में हंगामा काटने के बाद डीआरएम पूर्वोत्तर रेलवे के फाटक बंद न किए जाने के आश्वासन के बाद भी रविवार को किसानों का धरना-प्रदर्शन जारी रहा। मोहम्मदपुर ब्यौर फाटक को लेकर किसान भूख हड़ताल भी रहे। उन्होंने कहा कि जब तक रेल अफसर इस बात की यहां आकर पुष्टि नहीं करते हैं प्रदर्शन जारी रहेगा।
बता दें कि मोहम्मदपुर ब्यौर का मानवरहित फाटक बंद करे जाने को लेकर एनईआर रेलवे ने कार्रवाई शुरू की थी। इससे करीब पचास हजार की आबादी वाले तकरीबन एक दर्जन गांव को परेशानी उठाने का अंदेशा था। लिहाजा उन्होंने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। महीनों से चल रहे विरोध प्रदर्शन के बाद भी अभी तक कोई ठोस निर्णय निकलकर सामने नहीं आया है। इसलिए किसानों का धरना प्रदर्शन रविवार को भी जारी रहा। इसमें तीन किसान ऋषिपाल, फिदा हुसैन, इंकार भूख हड़ताल पर बैठे रहे। किसानों का कहना है कि जब तक कोई पुष्ट निर्णय नहीं होता प्रदर्शन जारी रहेगा।