{"_id":"6ae64a3affebf121ef0134ec","slug":"cross-report-on-both-parties-regarding-assault-at-retail-store-badaun-news-c-123-1-bdn1038-176755-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: परचून दुकान पर मारपीट को लेकर दोनों पक्षों पर क्रॉस रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: परचून दुकान पर मारपीट को लेकर दोनों पक्षों पर क्रॉस रिपोर्ट
Sun, 01 Nov 2026 01:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
बिसौली। गांव परवेजनगर में मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद गहरा गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इस मामले में शनिवार रात दोनों पक्षों की तहरीर पर क्राॅस रिपोर्ट दर्ज की गई है।
परवेजनगर में मोहित सिंह की परचून की दुकान है। 26 अक्तूबर को मोहित को उसकी दुकान पर गाली-गलौज और मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मोहित की तहरीर के आधार पर विकास यादव, पंकज यादव, विपिन यादव के खिलाफ मारपीट में केस दर्ज किया। वहीं, दूसरे पक्ष के विकास यादव की तहरीर पर पुलिस ने मोहित, सुमित, अंशुल और सोमवीर के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी के आरोप पर रिपोर्ट दर्ज की है। अब मामले में गाली-गलौज करने का करीब 5 मिनट का सीसीटीवी फुटेज और आठ मिनट का ऑडियो वायरल हुआ है। जिसमें मारपीट होने की घटना होने के बाद एक पक्ष दूसरे पक्ष को पेशाब पिलाने का आरोप लगा रहा है। यह भी कहते सुनाई दे रहा है कि मारपीट में उन्होंने भाई को मार दिया। इधर, एसपी ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने बताया कि प्रकरण में दोनों पक्षों की ओर से मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पेशाब पिलाने के आरोपों की जांच में पुष्टि नहीं हुई है और नहीं ही पीड़ित पक्ष ने तहरीर में इसका ज्रिक किया है। मामले में अन्य विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है। संवाद