फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Cross report filed in Silhari dispute on the orders of SSP

Budaun News: एसएसपी के आदेश पर सिलहरी विवाद में क्रॉस रिपोर्ट दर्ज

Wed, 26 Mar 2025 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Cross report filed in Silhari dispute on the orders of SSP
बदायूं। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के गांव सिलहरी में 16 मार्च को दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान फायरिंग व पथराव के मामले में एसएसपी के आदेश पर दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इस विवाद में एक युवक के गोली लग गई थी। तब पुलिस ने घायल के परिजनों की ओर से रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस दोनों ही मामलों की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के गांव सिलहरी निवासी अमन पटेल ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि 16 मार्च की शाम पांच बजे वह अपने परिवार के साथ घर पर था। इसी बीच गांव का विक्रांत, विकास, जितेंद्र, सनी, सत्यवीर और कल्यान गाली-गलौज करते हुए घर में घुस आया और मारपीट की। आरोपियों के हाथों में लोहे की सरिया भी थी।
विज्ञापन

अमन को बचाने उनकी वृद्ध मां और पत्नी चिंटू देवी समेत परिवार के लोग आए तो आरोपियों ने चिंटू को भी पीटते हुए दुपट्टा गले में बांधकर कुंडे से लटका दिया। उस दौरान आरोपी परिवार के लोगों को बंधक बनाए हुए थे। चीख पुकार होने पर गांव के सहिल व गोपेंद्र आदि आ गए। उन्होंने आरोपियों को ललकारा तो वह भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद गांव के लोगों ने फंदे पर लटकी पत्नी चिंटू देवी को उतारा। आरोप है कि इससे पहले भी 27 फरवरी को जितेंद्र व संकेत ने पथराव कर दिया था। 14 मार्च की दोपहर को भी उसके साथ मारपीट की गई थी। एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने अमन पटेल की तहरीर पर भी रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस मामले में आरोपी पक्ष की तरफ से भी संकेत के गोली लगने के मामले में पूर्व में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed