फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Crores of rupees are spent on the system, yet people are yearning for drinking water

Budaun News: व्यवस्था पर करोड़ों खर्च, फिर भी पेयजल के लिए तरस रहे लोग

Sun, 02 Feb 2025 11:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Crores of rupees are spent on the system, yet people are yearning for drinking water
पेयजल योजना के तहत गांव रहेडिया में खोदी गई सड़क। संवाद
बदायूं। हर घर जल योजना के तहत शुद्ध पेयजल दिलाने के नाम पर गांवों में सड़कें खोदकर डाल दी गईं। साल भर हो गया, सड़क नहीं बनाई गई। न ही पानी घरों तक पहुंच सका। ग्रामीणों ने अफसरों से गुहार लगाई, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। थक हारकर ग्रामीणों ने कुछ जगहों पर खुद ही फावड़े चलाकर स़ड़कों को आवाजाही के लायक बना दिया।
विज्ञापन


जिले में लोगों को शुद्ध पेयजल मिल सके, इसके लिए शासन द्वारा हर घर जल योजना के तहत कनेक्शन दिए जाने हैं। इसके लिए जिले के 1444 राजस्व गांवों में से 857 गांव में काम किया जा रहा है। यहां पर काम किए जाने के लिए कार्यदायी संस्था के रूप में पीएनसी को नामित किया गया है।
विज्ञापन

इसके द्वारा शुरुआत में काम में तेजी दिखाते हुए पाइप लाइन डालने के लिए सड़कों को खोदना शुरू कर दिया। अधिकांश गांवों में सड़कों की खोदाई कर वहां पर पानी की पाइप लाइन डाल दी गई। ऊपर से मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया। रेहड़िया गांव में एक साल बाद भी पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। साथ ही सड़कें भी वैसी की वैसी पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वजीरगंज विकास खंड के गांव बरीपुरा में पाइप लाइन डाल दी गई है। पानी की टंकी अभी भी अधबनी है। लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी घरों तक पेयजल नहीं पहुंच सका है। ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत कर पेयजल व्यवस्था शुरू कराने की मांग की है। रहेड़िया गांव में भी टंकी का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। दोनों गांव में करीब दो हजार से अधिक लोगों के कनेक्शन होने थे, लेकिन अब तक कुछ नहीं हो सका है। टंकी तक अधबनी पड़ी है।




फैक्ट फाइल

- कार्यदायी संस्था- पीएनसी
- 857 गांवों में होना है काम

- 4.19 लाख घरों में होना है पानी कनेक्शन
- 857 ओवरहेड टैंक का होना है निर्माण
- 857 बनने हैं पंप हाउस



पिलर खड़े करने के बाद दो साल से नहीं ली सुध
पेयजल योजना में लगाई गई कार्यदाई संस्था मनमानी कर रही है। दो साल में केवल पिलर खड़े करने के बाद काम ही शुरू नहीं हो सका है। गांव के लोग पेयजल को तरस रहे हैं। शिकायत के बाद भी कोई काम नहीं हो सका है। - श्रीपाल शाक्य, पूर्व प्रधान रहेड़िया





सड़क खोदकर डाल दी, अब चोटिल हो रहे लोग
करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से पेयजल योजना का काम होना था, लेकिन सड़क खोदने के अलावा और कुछ भी नहीं हो सका है। गांव के लोग परेशान हैं। कार्यदायी संस्था एक साल से गांव में नहीं आई है। लोग खुदी सड़क पर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। -ज्वाला प्रसाद, प्रधान, रेहड़िया

पेयजल योजना के तहत गांव रहेडिया में खोदी गई सड़क। संवाद

पेयजल योजना के तहत गांव रहेडिया में खोदी गई सड़क। संवाद

पेयजल योजना के तहत गांव रहेडिया में खोदी गई सड़क। संवाद

पेयजल योजना के तहत गांव रहेडिया में खोदी गई सड़क। संवाद

पेयजल योजना के तहत गांव रहेडिया में खोदी गई सड़क। संवाद

पेयजल योजना के तहत गांव रहेडिया में खोदी गई सड़क। संवाद

पेयजल योजना के तहत गांव रहेडिया में खोदी गई सड़क। संवाद

पेयजल योजना के तहत गांव रहेडिया में खोदी गई सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed