फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   youth murdered in Sambhal

रुपयों के लेन-देन में की गई संभल के युवक की हत्या

Sat, 19 Aug 2017 09:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Sat, 19 Aug 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
youth murdered in Sambhal
victims kin

अरिल नदी किनारे शुक्रवार शाम मिला कंकाल संभल जिले के हुलासनगर के युवक खेमपाल का निकला। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिवार वालों ने शव की शिनाख्त भी कर ली। खेमपाल की हत्या करने का आरोप एक ग्राम प्रधान और उसक साले पर है। घटना के पीछे रुपयों के लेनदेन का विवाद बताया जाता है।  शुक्रवार देर शाम बिसौली थाना क्षेत्र में करलावाला गांव के पास नदी किनारे एक युवक का कंकाल मिला था। युवक को मारने के बाद जलाया गया था। पुलिस के छानबीन करने पर पता चला कि कंकाल संभल जिले के थाना कुड़ फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव हुलासनगर के खेमपाल का है। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिवार वालों ने शव की शिनाख्त कर ली।    परिवार वालों के मुताबिक सोमवार को खेमपाल को उसके मोबाइल पर फोन करके उसी गांव के रहने वाले एक दूधिया ने रामपुर के शाहबाद थाना क्षेत्र के ढकिया गांव बुलाया। खेमपाल अपने साथी वीरन को संग लेकर बाइक पर ढकिया पहुंचा। जहां योजना के तहत दूधिया ने खेमपाल और वीरन को शराब पिलाई। शक न हो इसलिए थोड़ी शराब खुद भी साथ में पी। वहां से दोनों को दूधिया अपने साथ घारमपुर गांव ले गया। वहां भी दोनों को शराब पिलाई गई। वहीं एक प्रधान मिला, जो दूधिया का बहनोई है। वहां से प्रधान खेमपाल और वीरन को अपने घर ले गया। दूधिया भी साथ गया था। जहां खाना खाने के बाद खेमपाल और वीरन एक चारपाई पर सोए थे। सुबह वीरन जागा तो खेमपाल गायब था। वह इंतजार करने के बाद अपने घर लौट गया। प्रधान ने खेमपाल की बाइक की चाबी और मोबाइल वीरन को दे दी। खेमपाल की लाश मिलने पर बिसौली पुलिस ने वीरन को हिरासत में ले लिया है। मां रेश्मा ने बताया कि खेमपाल ने दूधिया से 30 हजार रुपये उधार लिए थे। काफी रुपये लौटा भी चुके थे। बावजूद इसके और रुपये मांग रहा था। इसी के चलते दूधिया और उसके बहनोई ने मिलकर खेमपाल की हत्या कर दी। खेमपाल की ससुराल दबतोरी पुलिस चौकी क्षेत्र के ततारपुर गांव में है। दरोगा इंद्रेश चौहान ने बताया कि कंकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पहचान के लिए डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed