{"_id":"57191d644f1c1b4b048b47c6","slug":"youth-murdered-bodies-reporting-to-disappear","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर शव गायब करने की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या कर शव गायब करने की रिपोर्ट दर्ज
बदायूं, ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी, दो साले और साढ़ू नामजद, विवेचना शुरू
गाजियाबाद के रहने वाले हैं मामले के चारों आरोपी
कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने एक व्यक्ति की हत्या कर शव गायब करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मृतक की पत्नी, दो साले और साढ़ू को नामजद किया गया है। सभी गाजियाबाद के रहने वाले हैं।
अलापुर की उर्मिला का आरोप है कि उसके पुत्र दुर्वेश ने करीब दो साल पहले मीनाक्षी पुत्री इंद्रपाल निवासी पुराना अड्डा, पीले क्वार्टर बी-812 थाना सिहार, गाजियाबाद के साथ शादी की थी। शादी से दोनों परिवार के लोग खुश नहीं थे। शादी के बाद दुर्वेश गजियाबाद में ही रहने लगा था। कुछ दिन बाद उसका पत्नी से विवाद हो गया। आरोप है कि इसके चलते दुर्वेश को उसके साले सुमित, अजीत और साढ़ू हेमंत ने पीट दिया था। इसके बाद वह अलापुर आ गया था। आरोप है कि 20 जून, 2014 को हेमंत, सुमित और अजीत अलापुर आए थे। इन लोगों ने कहा था कि अब पति-पत्नी के विवाद में कुछ नहीं बोलेंगे। इसके बाद दुर्वेश इन लोगों के साथ गाजियाबाद चला गया। उर्मिला का कहना है कि कुछ दिन बाद उन्होंने बेटे को फोन किया तो कॉल हेमंत ने रिसीव की। पूछने पर बताया कि दुर्वेश के बारे में वह कुछ नहीं जानता। वह तो काफी पहले यहां से चला गया। ससुरालवालों ने भी दुर्वेश के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इस पर उर्मिला ने बेटे को मारकर लाश गायब करने का आरोप लगाते हुए शिकायत गाजियाबाद पुलिस से की थी तो मामला बदायूं का बताकर टरका दिया गया। एसएसपी को शिकायती पत्र देने का भी कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद उर्मिला ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने सुनवाई के बाद अलापुर पुलिस को मुकदमा दर्जकर विवेचना के आदेश दिए। एसओ एपी सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर चारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। विवेचना की जा रही है।