फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Wood contractors protests

लकड़ी ठेकेदारों ने पालिका कार्यालय घेरा, प्रदर्शन किया

Mon, 28 Aug 2017 06:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Mon, 28 Aug 2017 06:30 PM IST
विज्ञापन
Wood contractors protests
protest

लकड़ी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए सोमवार दोपहर में लकड़ी व्यापारियों ने पालिका कार्यालय का घेराव किया। गुस्साए कारोबारियों ने पालिका प्रशासन और पार्किंग शुल्क ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने ठेकेदार और उसके कारिंदों पर वसूली के दौरान अभद्रता करने और धमकाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई के लिए कोतवाली में तहरीर भी सौंपी।      

विज्ञापन

लकड़ी कारोबारी सबसे पहले पालिका गेट पर जुटे। उन्होंने पार्किंग शुल्क की रसीदें भी दिखाईं। कहा- पिछले कई दिनों से ठेकेदार और उसके कारिंदों ने वसूली का रेट बढ़ा रखा है। उनसे 10 की बजाय 50 रुपये वसूले गए लेकिन चुप रहे। अब दो सौ रुपया प्रति टैक्टर-ट्रॉली शुल्क वसूल करके उन्हें आर्थिक रूप से परेशान किया जा रहा है। आरोप है कि ठेकेदार और उसके कारिंदों ने अवैध वसूली का विरोध करने पर अभद्रता और गाली गलौज की। गेट पर प्रदर्शन करने के बाद लकड़ी कारोबारियों ने पालिका कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने ईओ की गैर मौजूदगी में लेखाकार को ज्ञापन भी दिया।      
विज्ञापन

पालिका कार्यालय से कोतवाली पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने प्रभारी निरीक्षक से भेंट की। उन्होंने सामूहिक रूप से तहरीर सौंपकर प्रभारी निरीक्षक से ठेकेदार की शिकायत की। लकड़ी कारोबारियों का कहना है कि पार्किंग शुल्क के नाम पर अवैध वसूली पर अंकुश नहीं लगा तो उन्हें आंदोलन करना पड़ेगा। प्रभारी निरीक्षक संजय गोयल ने बताया कि लकड़ी कारोबारियों की शिकायत पर जांच दरोगा संजय शर्मा को सौंपी गई है। प्रदर्शनकारियों में आसाराम सागर, देशपाल सिंह, नाजिर हुसैन, निसार अहमद, आबिद हुसैन, अच्छन, मोहम्मद उमर, मदनलाल, चंद्रपाल आदि शामिल थे।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed