फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Women thrown out from house for 15 lac dowry

दहेज में 15 लाख न मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला

Mon, 19 Mar 2018 09:59 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Mon, 19 Mar 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
Women thrown out from house for 15 lac dowry
dowry
शादी के सात साल बाद ससुरालियों ने विवाहिता से दहेज में 15 लाख रुपये मांगे। मांग पूरी नहीं होने पर उसे घर से निकाल दिया गया। विवाहिता ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना पुलिस दहेज उत्पीड़न के मुकदमे की जांच कर रही है। शहर के आदर्श नगर निवासी अवधेश वैश्य ने 19 नंबवर 2011 को अपनी पुत्री अलकनंदा (27) की शादी बरेली जिले के अवास विकास निवासी आकाश गुप्ता पुत्र नंदकिशोर गुप्ता के साथ की थी। वैश्य के मुताबिक उन्होंने पुत्री की शादी में छह लाख रुपये नकद और चार लाख रुपये का अन्य सामान दहेज में दिया था। इसके बावजूद पुत्री के ससुराल वाले उनसे खुश नहीं हुए। कुछ समय पूर्व आकाश गुप्ता ने मकान निर्माण के लिए 15 लाख रुपये की मांग की, लेकिन विवाहिता ने अपने पिता से रुपये मांगने को साफ मना कर दिया। आरोप है कि उसके बाद पति ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता ने सोमवार को सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर अपने पति, ससुर, सास मधु गुप्ता, विकास गुप्ता, सुरभि गुप्ता और दीपाली गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed