{"_id":"58fcf6d04f1c1b3a138b45f1","slug":"women-again-turned-off-the-liquor-shop-performing-at-ssp-housing","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने फिर बंद कराई शराब की दुकान, एसएसपी आवास पर प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिलाओं ने फिर बंद कराई शराब की दुकान, एसएसपी आवास पर प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
Updated Mon, 24 Apr 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेकपुर मोहल्ले में फिर से दुकान खोलने पर भड़कीं महिलाएं
सेल्समैन समेत लोगों को दुकान के सामने से खदेड़ा
शहर के नेकपुर मोहल्ले में शराब की दुकान को खोलने की कोशिश रविवार को एक बार फिर नाकाम कर दी गई। महिलाओं ने दुकान के सामने से सेल्समैन समेत उसके परिचित लोगों को खदेड़ दिया गया। हंगामा और अफरातफरी के माहौल के बीच महिलाओं ने एसएसपी आवास पर पहुंचकर प्रदर्शन भी किया। एसएसपी ने डीएम से बात कर उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिलाकर मामला शांत कराया।
मामला पूर्वाह्न का है। नेकपुर मोहल्ले में पहले से बंद शराब की दुकान को फिर खोले जाने की भनक लगते ही जनमंच की अगुवाई में महिलाओं की टोली मौके पर पहुंच गई। महिलाओं ने सेल्समैन से दुकान बंद करने को कहा तो कहासुनी हो गई। गुस्साई महिलाओं ने सेल्समैन समेत उसके परिचित लोगों को खदेड़ दिया। महिलाओं में विमला ने बताया कि शराब की दुकान को पिछले दिनों प्रदर्शन कर बंद कराया गया था। उस वक्त उन्हें आश्वासन भी दिया गया था कि घनी आबादी में दुकान को नहीं खोला जाएगा, लेकिन फिर से उन्हें गुमराह करने की कोशिश की गई है।
सेल्समैन को खदेड़ने के बाद प्रदर्शनकारी महिलाएं बाद एसएसपी आवास पर पहुंच गईं। उन्होंने दुकान बंद कराने के लिए प्रदर्शन भी किया। एसएसपी ने इसे लेकर प्रभारी जिलाधिकारी से भी बात की। प्रदर्शनकारी महिलाओं को भरोसा दिलाया गया कि शराब को दुकान को नेकपुर से हटवा दिया जाएगा। कार्रवाई के लिए जनमंच के पदाधिकारियों ने एसएसपी को ज्ञापन भी दिया। प्रदर्शनकारियों में जनमंच के पदाधिकारी अजीत सिंह, श्योराज सिंह, निशा, अंगूरी, गुड्डो, लालो, देवकी, ऊषा, सुमन और प्रेमलता शामिल थीं।