फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman killed Threw the corpse in the woods

युवती की हत्या कर लाश जंगल में फेंकी 

Tue, 09 Aug 2016 11:52 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 09 Aug 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
हबीबपुर के जंगल में मिली लाश, शिनाख्त नहीं
सिर पर गंभीर चोट और गले पर दबाव के निशान
दुष्कर्म की भी जताई जा रही आशंका 

 फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव हबीबपुर के जंगल से 22 साल की युवती का शव बरामद हुआ है। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव फेंका गया है। उसके सिर पर गहरी चोट और गले पर दबाव के निशान हैं। गांव हबीबपुर के ग्रामीणों ने मंगलवार शाम करीब पांच बजे गांव से करीब दो किलोमीटर दूर जंगल में अज्ञात युवती का शव पड़ा देखा। खबर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। उसने लाल रंग का छींटदार कुर्ता और क्रीम कलर की सलवार पहनी हुई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बात से भी इंकार नहीं किया जा रहा कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है। 
-----
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उसकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। उसके गले पर भी निशान हैं। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि कहीं और हत्या करने के बाद शव यहां फेंका गया होगा। पोस्टमार्टम के बाद ही साफ हो सकेगा कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं। 
विज्ञापन

-अजय कुमार शर्मा, सीओ बिसौली
-----
पहले मिले तीन शव की अब तक शिनाख्त नहीं
एक महिला से गन्ने के खेत में किया गया था दुष्कर्म

 बिसौली सर्किल में महिलाओं और युवतियों के अज्ञात शव पहले भी मिलते रहे हैं। पिछले साल फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में दो और वजीरगंज में एक शव मिला था। तीनों की मामलों में दुष्कर्म के बाद हत्या की पुष्टि भी हुई थी। इन तीनों की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है। फैजगंज बेहटा के आसफपुर रेलवे आउटर पर 28 जुलाई 2015 को अज्ञात महिला का शव मिला था। उसकी हत्या दुष्कर्म के बाद की गई थी। तीन अगस्त 2015 को फैजगंज बेहटा थाने के गांव मन्नू नगर की ईख में अज्ञात महिला का नग्न शव मिला था। उसके हाथ-पैर गन्नों के तनों से बंधे हुए थे। उसकी हत्या भी दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर की गई थी। 27 अक्तूबर 2015 को वजीरगंज थाने के गांव बेहटरा में युवती का अज्ञात शव मिला था। उसकी हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए तेजाब डाला गया था। तीनों शव की पुलिस आज तक शिनाख्त नहीं कर सकी है। अब ये चौथा शव मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
नसरीन का नहीं तो किसका था शव
बदायूं। वजीरगंज थाने के कस्बा सैदपुर के पास 30 जून की शाम युवती का अज्ञात शव मिला था। शव की शिनाख्त चंदौसी के मोहल्ला कसाई टोला निवासी नसरीन के रूप में हुई थी। बाद में नसरीन को पुलिस ने उत्तराखंड से उसके प्रेमी के साथ बरामद कर लिया था। इसके बाद साफ हो गया कि सैदपुर में मिला शव नसरीन का नहीं था। मामले में पुलिस पड़ताल चल रही है। अब तक यह पता नहीं लग सका है कि वह शव किसका था? इस पहेली को सुलझाना भी पुलिस को किसी चुनौती से कम नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed