{"_id":"58df99dd4f1c1b424763e3e5","slug":"woman-killed-in-two-bike-collision-three-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइक की टक्कर में महिला की मौत, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बाइक की टक्कर में महिला की मौत, तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं
Updated Sat, 01 Apr 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बाइक की टक्कर में महिला की मौत, तीन घायल
बरेली रोड पर बिनावर थाने के गांव खुनक के पास दो बाइक की टक्कर में महिला की मौत हो गई। तीन लोग घायल भी हुए हैं। हादसा शनिवार दोपहर हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बिनावर थाने के गांव पस्तोर निवासी 50 वर्षीय ऊषा देवी पत्नी रघुवीर शनिवार को बाइक से अपने बेटे शिव कुमार के साथ दवा लेने राजकीय मेडिकल जा रही थीं। रास्ते में शिव कुमार की बाइक को दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। दूसरी बाइक पर शेखूपुर निवासी सुमित पुत्र रामचंद्र और अलापुर थाने के गांव झंडपुर निवासी धर्मेश पुत्र मंगलसेन थे। हादसे में ऊषा, शिव कुमार, सुमित और धर्मेश घायल हो गए। इन लोगों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां ऊषा ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।