फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman injured in firing

महिला को गोली मारकर घायल किया, हालत नाजुक

Sun, 27 Aug 2017 06:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Sun, 27 Aug 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
Woman injured in firing
फायरिंग
सहसवान (बदायूं) में शनिवार देर रात बेटी का इलाज कराने जा रही एक महिला को रास्ते में गोली मारकर घायल कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।      
विज्ञापन

यह घटना शनिवार देर रात करीब 12 बजे नगर के मोहल्ला काजी में हुई है। परिजनों ने बताया मोहल्ला चौधरी निवासी रजी मोहम्मद की पत्नी आमना बेगम अपनी अपनी पुत्री शुमायला को इलाज के लिए मोहल्ला काजी जा रही थी। उनके साथ आमना की दूसरी बेटी पुत्रवधू शाइस्ता भी थी। रास्ते में उन्हें तीन लोगों ने घेर लिया और गोली मार दी। गोली लगते ही आमना बेगम जमीन पर गिर पड़ी। इसका पता लगने पर परिजनों ने इसकी सूचना यूपी 100 पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस से घायल आमना को अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां हालत गंभीर बनी है। मामला रंजिश का बताया जा रहा है। देर शाम तक पुलिस को घटना की कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed