{"_id":"1eb6a80be14ff34f6fba34cbef1f7b29","slug":"winner-condidate-and-runnerup-fought-three-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में पथराव और फायरिंग, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनावी रंजिश में पथराव और फायरिंग, तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Mon, 14 Dec 2015 09:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसहैत के गांव खजला नगला में हुई वारदात
खजला नगला से प्रदीप यादव और ब्रह्मपाल कश्यप चुनाव लड़े थे। प्रदीप यादव चुनाव जीत गए। इसी को लेकर सोमवार को प्रदीप और ब्रह्मपाल पक्ष के बीच कहासुनी हो गई। इस पर दोनों ओर से पथराव और फायरिंग की गई। इसमें संजू (36) पुत्र जयपाल, प्रीति (22) पुत्री सोहनलाल और प्रदीप पक्ष के संतोष यादव (25) पुत्र ब्रजराज घायल हो गए। स्थिति को देखते हुए एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है।
जीते प्रधान और पूर्व प्रधान में कहासुनी, समर्थक भिड़े तीन घायल
थाना क्षेत्र के गांव सुराही में नवनिर्वाचित प्रधान श्रीनिवास शर्मा के घर पर हारे हुए प्रत्याशी ने अपने समर्थकों संग पथराव कर दिया। पथराव में दिलीप, कुलदीप, रामऔतार और अभिनंदन घायल हो गए। घटना रविवार रात को हुई। निर्वाचित घोषित होने पर श्रीनिवास शर्मा अपने घर पहुंचे, तो पड़ोस में रहने वाले हारे और पूर्व प्रधान रहे प्रत्याशी के समर्थकों के बीच कहासुनी हो गई। बताते हैं कि श्रीनिवास के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ था, इस बीच समर्थकों ने श्रीनिवास के घर पर पथराव कर दिया। इस मामले में अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।