फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Water-filled crater formed during a roadside farmer's death

सड़क किनारे पानी भरा गड्ढ़ा बना काल, किसान की मौत

Mon, 29 Aug 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो /बदायूं
ब्यूरो /बदायूं Updated Mon, 29 Aug 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Water-filled crater formed during a roadside farmer's death
किसान की मौत - फोटो : बदायूं/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा

विज्ञापन
 खेत पर गए एक किसान के लिए सड़क किनारे बना गड्ढ़ा काल बन गया। उसकी गड्ढ़े में भरे बरसाती पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इस हादसे से घर में कोहराम मच गया। 
रविवार सुबह करीब आठ बजे क्षेत्र के गांव अभियासा के किसान मोरपाल (50) पुत्र रामचरन अपने खेत पर गए थे। बताया कि उनका खेत एमएफ हाईवे पर सड़क किनारे है। खेत के पास में सड़क किनारे एक गड्ढा है, जिसमें बरसात का पानी भरा हुआ था, जिसमें गिरने से उनकी मौत हो गई। घरवालों के मुताबिक मोरपाल को मिर्गी की बीमारी थी, जिसका इलाज चल रहा था। समझा जा रहा है कि अचानक दौरा पड़ने से वह पानी में गिर गए होंगे और डूबने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजन शव को घर लेकर पहुंचे, तो कोहराम मच गया। मृतक के चार पुत्र और एक पुत्री है। 
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से भैंस मरी
अलापुर। क्षेत्र के गांव सजरपुर के पास जंगल से चरकर आ रही भैंस ट्रक की चपेट में आने मर गई। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। दोनों पक्षों में फैसले की बात चल रही है। पुलिस के मुताबिक भैंस संजरपुर के अरवीर सिंह की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती को बदनीयती से दबोचा
अलापुर। घर में अकेली युवती को बदनीयती से दबोचने के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने उसकी मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना क्षेत्र के कस्बा ककराला की एक महिला ने कहा कि उसकी बेटी घर में अकेली थी और उसका पति बाहर गया हुआ था। इसी बीच मोहल्ले का ही शहरयार उसके घर में घुस आया और उसकी लड़की को पकड़कर बदनीयती से छेड़छाड़ करने लगा। उसकी पुत्री ने इसका विरोध किया, तो जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस आरोपी को तलाश रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed