फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Warrant of attachment of the desired running Htyaropion

वांछित चल रहे हत्यारोपियों के कुर्की वारंट जारी

Fri, 02 Sep 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो /बदायूं
ब्यूरो /बदायूं Updated Fri, 02 Sep 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
लंबे समय से दहेज हत्या के आरोप में वांछित चल रहे आरोपियों के खिलाफ न्यायालय ने कुर्की वारंट जारी किया है। 
विज्ञापन

सीजेएम कोर्ट बदायूं द्वारा एक लंबे समय से वांछित चल रहे दहेज हत्या के आरोपी अनेकपाल, हरपाल, वीरावती के विरूद्ध कुर्की वारंट जारी किया है। मालूम रहे कि सहसवान थाना के गांव महमूदुर सौगना के अनेकपाल, हरपाल और वीरावती पर पुत्रवधु नेमवती को दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने का आरोप है। रिपोर्ट मुकदमा नामजद है, लेकिन आरोपी काफी समय से वांछित चल रहे हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों के घर पर कुकी वारंट चस्पा कर दिया गया है। 
इधर, मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव नसीरपुर गौसू के दहेज हत्या के आरोपी राशिद पुत्र जाहिद को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और गौस मुहम्मद पुत्र शौक मुहम्मद व नूरमुहम्मद पुत्र इरशाद, साजिद पुत्र ताहिर, हिना पुत्री जाहिद अभी दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहे हैं। इनके विरूद्ध न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। मामले की विवेचना पुलिस क्षेत्राधिकारी उमेश यादव द्वारा की जा रही है। 
विज्ञापन

00
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
सहसवान (बदायूं)। पुलिस ने महिला से दुष्कर्म के आरोपी युवक विजेंद्र पुत्र अनोखे निवासी लदपुरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मालूम रहे कि दो दिन पूर्व एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराया था। उसने बताया था कि वह चारा काटने खेत पर गई थी, तभी आरोपी ने उसे अकेला पाकर पकड़ लिया और उनके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed