{"_id":"575464f14f1c1bbf4810a538","slug":"wall-escaped-the-death-of-the-innocent-from-falling-debris","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार गिरने से मलबे में दबकर मासूम की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दीवार गिरने से मलबे में दबकर मासूम की मौत
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
hadsa
दीवार गिरने से इसके मलवे में दबकर चार साल के मासूम की मौत हो गई। घटना रविवार शाम सिविल लाइंस थाने के शहर से सटे गांव नगला शर्की में हुई। चार साल का मासूम टंकी पर पानी भर रहा था, इसी दौरान झोपड़ी की दीवार भरभरा कर गिर गई।
सिविल लाइंस थाने के गांव नगला शर्की निवासी बाबूशाह की चार संताने हैं। इनमें दो बेटियां और दो बेटे हैं। रविवार को बाबूशाह का चार वर्षीय बेटा शोएब घर के बाहर टंकी पर पानी भर रहा था। इसी दौरान पास में बनी झोपड़ी की एक दीवार भरा-भरा कर गिर गई। शोएब इसके मलवे में दब गया। जब तक उसे बाहर निकाला गया उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम का माहौल है। बाबूशाह मेहनत मजदूरी करने परिवार पालता है।