फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Viral video in Budaun, NSA sought

बदायूं में भी वीडियो वायरल, रासुका की मांग

Fri, 03 Mar 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Fri, 03 Mar 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
Viral video in Budaun, NSA sought
रासुका - फोटो : अमर उजाला
हिंदूवादी संगठनों के लोग एसएसपी से मिले
विज्ञापन


बुलंदशहर से चला आपत्तिजनक वीडियो व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के जरिए बदायूं तक पहुंच गया है। शुक्रवार को जब लोगों ने इस वीडियो को देखा तो उनमें रोष दौड़ गया। वीडियो वायरल करने वाले पर रासुका लगाने की मांग को लेकर बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और हिंदू क्रांति दल के पदाधिकारी एसएसपी महेंद्र यादव से मिले। 
बुलंदशहर के किसी युवक ने बुधवार को व्हाट्सएप और सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया था। गुरुवार को यह बजरंग दल के सह जिला संयोजक दीपक चौहान के मोबाइल पर पहुंची। इसके बाद बजरंग दल के प्रतिनिधि मंडल ने जिला संयोजक उज्ज्वल गुप्ता के नेतृत्व में एसएसपी से मुलाकात कर वीडियो वायरल करने वाले पर रासुका की कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने बुलंदशहर के एसएसपी से बात करके प्रतिनिधि मंडल को आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया। प्रतिनिधि मंडल में कुमुद गुप्ता, हरिओम पाठक, नितिन पाल, कुनाल राठौर, वैभव महाजन, सहदेव सागर, कौशल गुप्ता, सोनू कुमार, अरविंद परमार, दीपक चौहान, अमित अरोरा, अजय सिंह, वेंकटेश चंद्र आदि रहे। 
विज्ञापन


इस्लामनगर में आपत्तिजनक मैसेज पर तहरीर दी, फैसला हुआ
इस्लामनगर। कस्बे के एक युवक ने व्हाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक मैसेज भेजकर माहौल खराब करने की कोशिश की। लोगों को जब इस बारे में पता लगा तो उनमें गुस्सा दौड़ गया। गुरुवार रात ही कई लोग एकत्र होकर थाने पहुंचे। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। शुक्रवार को दोनों पक्षों के लोगों के बीच फैसला हो गया। कई प्रमुख लोगों ने हस्तक्षेप करके मामले का निपटारा करा दिया। मैसेज वायरल करने वाले लड़के से माफी भी मंगवाई गई। इसके बाद तहरीर भी वापस ले ली गई। जबकि इससे पहले पुलिस भी अलर्ट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed