फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Villagers caught the truck full of bovine animals

ग्रामीणों ने गोवंशीय पशुओं से भरा ट्रक पकड़ा

Wed, 18 May 2016 12:19 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 18 May 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Villagers caught the truck full of bovine animals
जेसीबी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
85 पशु बरामद, आठ की हो चुकी थी मौत
हिंदू महासभा के नेता ने ट्रक फूंकने की कोशिश की

 जिले में बड़े पैमाने पर गोवंशीय पशुओं की तस्करी पर अंकुश लगाने में पुलिस पूरी तरह से नाकाम हो रही है। मंगलवार तड़के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शेखूपुर चौकी इलाके में बिल्सी रोड पर ग्रामीणों ने गोवंशीय पशुओं से भरा ट्रक पकड़ लिया। ट्रक में 85 पशु जीवित और आठ मृत मिले। पशुओं को नशे के इंजेक्शन लगाकर ट्रक में भरा गया था। मौके पर पहुंचे हिंदू महासभा के प्रदेश संयोजक मुकेश पटेल ने ट्रक फूंकने की कोशिश की। तनाव बढ़ने पर पुलिस ने किसी तरह से स्थिति को संभाला। 
मंगलर्वाके बिल्सी रोड पर एक 10 टायरा ट्रक खराब हो गया। जब ट्रक काफी देर तक मौके पर खड़ा रहा तो शक होने पर खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे। ट्रक पर तिरपाल पड़ा हुआ था। जब ग्रामीण आए तो ट्रक से निकल कर चार लोग भाग गए। ग्रामीणों ने ट्रक का तिरपाल हटाया तो इसमें भूसे की तरह भरे हुए गोवंशीय पशु मिले। ग्रामीणों ने पुलिस को खबर दी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। 
विज्ञापन

गोवंशीय पशुओं से भरा ट्रक मिलने की सूचना पर अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश संयोजक मुकेश पटेल समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के साथ मिलकर ट्रक से पशुओं को उतारने के बाद मुकेश पटेल ने ट्रक फूंकने की कोशिश की। इस समय तक पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने किसी तरह से हालात संभाले। ट्रक में 85 गोवंशीय पशु बरामद हुए। इनमें आठ पशुओं की मौत हो चुकी थी। सभी पशुओं को नशे के इंजेक्शन लगाकर ट्रक में भरा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पशु तस्कर इस्तेमाल कर रहे नए रूट
बदायूं। गोवंशीय पशुओं की तस्करी करने वाले अब जिले में नए रूटों का इस्तेमाल कर रहे हैं। गोवंशीय पशुओं से भरा ट्रक बिल्सी रोड पर गांव बसंतनगर के पास मिला। अमूूूमन यह रोड कम चलता है। ट्रक पर नंबर राजस्थान का है। यह रूट बदायूं से बिल्सी वाया बिसौली होते हुए मुरादाबाद, संभल और रामपुर तक जाने के लिए काफी मुफीद है। चार महीने पहले भरी इस रूट पर गोवंशीय पशुओं से भरा ट्रक पकड़ा गया था। 
----
खाकी और खादी का गठजोड़ टूटे तो रुके पशु तस्करी
बदायूं। जिले में बड़े पैमारे पर गोवंशीय पशुओं की तस्करी और वध खाकी और खादी के गठजोड़ का नतीजा है। गोवंशीय पशुओं की तस्करी और वध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने वाले पुलिस अफसर सफेदपोशों के निशाने पर रहते हैं। एसओ सिविल लाइंस रहे अजय यादव इसका प्रमाण हैं। जाहिर है कि खादी और खाकी का गठजोड़ टूटे बिना जिले में पशु तस्करी पर रोक नामुमकिन है।

जिले से बाहर तबादला होने से पहले एसओ सिविल लाइंस अजय यादव ने अपने निजी फेसबुक एकाउंट पर कमेंट किया था कि एक माननीय की सरपरस्ती में जिले में गोकशी हो रही है। वह माननीय कौन है? उसका नाम भी अब तक उजागर नहीं हुआ है। जिले के फैजगंज बेहटा, बिसौली, सिविल लाइंस, सहसवान, वजीरगंज, जरीफनगर, मुजरिया, कादरचौक और मूसाझाग थाने पशु तस्करी के लिए कुख्यात हैं। सोमवार को फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने कस्बे के वार्ड नंबर दो में चल रहा बूचड़खाना पकड़ा था। इससे पहले अलापुर, उसहैत, सहसवान में मांस तस्कर पुलिस पर हमला भी कर चुके हैं। तमाम मामलों में राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते कार्रवाई शून्य रहती है। इससे तस्करों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed