{"_id":"59c648b44f1c1b30688b60d0","slug":"villager-dies-due-to-electric-shock","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से ग्रामीण की मौत, दो महिलाएं झुलसीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट लगने से ग्रामीण की मौत, दो महिलाएं झुलसीं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
Updated Sat, 23 Sep 2017 05:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब्दुल्लागंज गांव में कपड़े सुखाने के तार में करंट आने से चपेट में आई महिला को बचाने की कोशिश में ग्रामीण और एक महिला झुलस गए। बाद में ग्रामीण की अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गई। झुलसी दोनों महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव अब्दुल्लागंज में हादसा शनिवार दोपहर में हुआ। गांव के बृजेश्वर की 44 वर्षीय पत्नी गुड्डी कपड़े सुखाने के लिए उन्हें तार पर डालने के लिए पहुंची। जैसे ही उसने कपड़े डाले उसे जोरदार झटका लगा। उसकी चीख सुनकर पड़ोस के ही विकास की पत्नी प्रीति (24) ने उसे पकड़ा तो वह भी चपेट में आ गया। यह देखकर पड़ोस का ही पप्पू (45) दौड़ पड़ा। पप्पू ने गुड्डी और प्रीति को खींचकर हटा दिया लेकिन उसका हाथ तार से चिपक गया। वह झटके के साथ जमीन पर गिर कर बेहोश हो गया। पप्पू समेत झुलसी महिलाओं को लेकर घरवाले अस्पताल को चले लेकिन रास्ते में ही पप्पू की मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने पर अब्दुल्लगंज से परिवार वालों समेत कई लोग आ गए। अस्पताल में अफरातफरी के बीच घरवाले हंगामा करने लगे। सूचना के बाद पुलिस कर्मी भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को शांत कराया। चिकित्साधीक्षक डॉ. निरंजन सिंह ने बताया कि पप्पू को मृत हालत में ही अस्पताल लाया गया था। उन्होंने झुलसी महिलाओं गुड्डी और प्रीति का इलाज शुरू कर दिया है। दोनों की हालत में सुधार बताया गया है। घरवालों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया है।