फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Villager dies due to electric shock

करंट लगने से ग्रामीण की मौत, दो महिलाएं झुलसीं

Sat, 23 Sep 2017 05:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Sat, 23 Sep 2017 05:12 PM IST
विज्ञापन
Villager dies due to electric shock
अब्दुल्लागंज गांव में कपड़े सुखाने के तार में करंट आने से चपेट में आई महिला को बचाने की कोशिश में ग्रामीण और एक महिला झुलस गए। बाद में ग्रामीण की अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गई। झुलसी दोनों महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव अब्दुल्लागंज में हादसा शनिवार दोपहर में हुआ। गांव के बृजेश्वर की 44 वर्षीय पत्नी गुड्डी कपड़े सुखाने के लिए उन्हें तार पर डालने के लिए पहुंची। जैसे ही उसने कपड़े डाले उसे जोरदार झटका लगा। उसकी चीख सुनकर पड़ोस के ही विकास की पत्नी प्रीति (24) ने उसे पकड़ा तो वह भी चपेट में आ गया। यह देखकर पड़ोस का ही पप्पू (45) दौड़ पड़ा। पप्पू ने गुड्डी और प्रीति को खींचकर हटा दिया लेकिन उसका हाथ तार से चिपक गया। वह झटके के साथ जमीन पर गिर कर बेहोश हो गया। पप्पू समेत झुलसी महिलाओं को लेकर घरवाले अस्पताल को चले लेकिन रास्ते में ही पप्पू की मौत हो गई।      
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर अब्दुल्लगंज से परिवार वालों समेत कई लोग आ गए। अस्पताल में अफरातफरी के बीच घरवाले हंगामा करने लगे। सूचना के बाद पुलिस कर्मी भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को शांत कराया। चिकित्साधीक्षक डॉ. निरंजन सिंह ने बताया कि पप्पू को मृत हालत में ही अस्पताल लाया गया था। उन्होंने झुलसी महिलाओं गुड्डी और प्रीति का इलाज शुरू कर दिया है। दोनों की हालत में सुधार बताया गया है। घरवालों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया है।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed