फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   vehicles seized in illegal sand mining case

अवैध खनन कर रहे कई वाहन सीज

Thu, 07 Sep 2017 07:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Thu, 07 Sep 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन
vehicles seized in illegal sand mining case

थाना पुलिस ने बुधवार देर रात तक बालू का अवैध खनन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने खनन कर रहे कई वाहनों को सीज किया। दर्जनों की संख्या में चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। अभियान के चलते पूरी रात अवैध खनन कारोबारियों में भगदड़ मची रही। शासन ने अवैध खनन पर रोक लगा दी है, लेकिन इसके बाद भी कारोबारी खनन करा रहे हैं। सफेदपोश के संरक्षण में यह कारोबार बंद नहीं हो पा रहा है। बुधवार की रात थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार के निर्देशन पर अवैध खनन करने वालों के खिलाफ अभियान हुआ। ककोड़ा मेला स्थल के पास पुल के समीप जैसे ही पुलिस की गाड़ियां पहुंची वैसे ही भगदड़ मच गई। कई चालक अपने ट्रैक्टर ट्रॉली आदि वाहनों को लेकर अंधेरे में कासगंज की ओर भाग गए। गांव मुंशीनगला के पास खनन कारोबारी खुदाई कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed