फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Vehicle collision killed the bike rider

वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Mon, 09 Mar 2015 08:25 PM IST
Bisuli
Bisuli Updated Mon, 09 Mar 2015 08:25 PM IST
विज्ञापन

खितौरा-बिल्सी मार्ग पर पालपुर के पास एक अज्ञात वाहन से बाइक टकरा गई, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठा भतीजा घायल हो गया। मृतक के भाई की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बरनी ढकपुरा निवासी 40 वर्षीय हरिओम पुत्र अनोखे लाल सोमवार को दोपहर करीब ढाई बजे गांव खितौरा की ओर से होली मिलने के बाद बाइक से अपने घर आ रहे थे। उनका भतीजा लोकेश पुत्र चौहान सिंह पीछे बैठा था। तभी खितौरा और बरनी गांव के बीच स्थित गांव पालपुर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हरिओम के सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से उनकी मौके पर मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए थे। पुलिस ने घायल लोकेश को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन


बस के पहिए से बच्चे का पैर कुचला
बिल्सी। नगर के इस्लामनगर बस स्टैंड पर सोमवार को एक स्कूल की बस के पहिए के नीचे तीन वर्षीय बच्चे का पैर नीचे आने से कुचल गया। पुलिस ने घायल बालक को बदायूं भेजा है। बताया जाता है कि घायल बालक के पिता अहमदनगर असौली गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed