{"_id":"576aeded4f1c1bda54b485a2","slug":"up-truck-full-of-bovine-animals-fleeing-smuggler","type":"story","status":"publish","title_hn":" गोवंशीय पशुओं से भरा ट्रक छोड़ तस्कर भागे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोवंशीय पशुओं से भरा ट्रक छोड़ तस्कर भागे
बदायूं, ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
गोवंशीय पशुओं से भरा ट्रक बरेली रोड पर खलीलपुर मोड़ के पास छोड़कर तस्कर भाग गए। पुलिस ने ट्रक से 36 पशु बरामद किए, जिनमें एक मृत पाया गया। पशुओं को नशे के इंजेक्शन देने के बाद ट्रक में भूसे की तरह भरा गया था। 15 दिन में दातागंज में पशु तस्करी का यह चौथा बड़ा मामला सामने आया है। गौर करने वाली बात यह है कि चारो मामलों में ग्रामीणों की भूमिका रही है। पुलिस बाद में पहुंची। दातागंज क्षेत्र में बड़े पैमाने पर गोवंशीय पशुओं की तस्करी हो रही है। बुधवार सुबह बरेली रोड स्थित खलीलपुर मोड़ के पास एक ट्रक खराब हो गया। शक होने पर गांव वालों ने ट्रक संभाल रहे लोगों को टोका। इस पर चार लोग वहां से भाग गए। गांव के लोगों ने जब ट्रक में देखा तो उसमें गोवंशीय पशु भरे हुए थे। खबर पुलिस को दी गई। इंस्पेक्टर जमीरुल हसन मौके पर पहुंचे। ट्रक से 36 गोवंशीय पशु बरामद हुए। इनमें एक की मौत हो चुकी थी। सभी पशु नशे की हालत में थे। ट्रक को कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने पशुओं को ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दे दिया है। मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
14 गोवंशीय पशु छोड़ भागे तस्कर
दातागंज। कोतवाली क्षेत्र के समरेर में ग्रामीणों के टोकने पर पशु तस्कर 14 गोवंशीय पशुओं को छोड़ कर भाग गए। इन पशुओं की खरीद समरेर नखासे से की गई थी। पशुओं को ग्रामीणों की सुपुर्दगी में देकर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
14 गोवंशीय पशु छोड़ भागे तस्कर
दातागंज। कोतवाली क्षेत्र के समरेर में ग्रामीणों के टोकने पर पशु तस्कर 14 गोवंशीय पशुओं को छोड़ कर भाग गए। इन पशुओं की खरीद समरेर नखासे से की गई थी। पशुओं को ग्रामीणों की सुपुर्दगी में देकर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन