{"_id":"57a9e8e94f1c1b8667ee4f9f","slug":"unveils-road-holdap-six-crook-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोड होल्डअप का खुलासा कर छह बदमाश पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोड होल्डअप का खुलासा कर छह बदमाश पकड़े
बदायूं, ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
रोड होल्डअप का खुलासा कर छह बदमाश पकड़े
- फोटो : अमर उजाला
चार तमंचे, 22 मोबाइल, पौनिया बरामद, नकदी बरामद
पकड़े गए बदमाश एटा, कासगंज, हाथरस और बुलंदशहर के
कादरचौक में 23 जुलाई की रात हुई थी वारदात
कादरचौक में पिछले महीने हुए रोड होल्डअप का पुलिस ने खुलासा कर छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये बदमाश एटा, कासगंज, हाथरस और बुलंदशहर के बताए जा रहे हैं। इनके कब्जे से 22 मोबाइल, एक पौनिया 12 बोर, दो तमंचे 315 बोर, दो तमंचे 12 बोर, 11 जीवित कारतूस और एक छुरा और 23 हजार रुपये नकदी भी मिली है।
कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव असरासी के पास 23 जुलाई की रात बदमाशों ने बदायूं रोड पर दो पेड़ काट कर डाल दिए थे। इसके बाद बदमाशों ने यहां से गुजर रहे 14 छोटे-बड़े वाहनों में लूटपाट की थी। मामले में रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद एसएसपी सुनील सक्सेना ने वर्क आउट में स्वाट टीम और कादरचौक पुलिस को लगाया था। पुलिस लगातार संदिग्धों से पूछताछ कर रही थी। सोमवार रात स्वाट, सर्विलांस और पुलिस टीम बदमाशों की तलाश में निकली थी।
बकौल एसएसपी सुनील सक्सेना, निजामाबाद चौराहे के पास खड़े छह संदिग्ध पुलिस को देखते ही भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो फायरिंग कर दी। घेराबंदी कर पुलिस ने नरेश निवासी निहालपुर, पप्पू निवासी सुजावतपुर निवासी थाना सिकंद्राराऊ, हाथरस, प्रेमपाल निवासी अमापुर थाना अमापुर, दयाराम निवासी नगला बधिक थाना सहावर, जिला कासगंज, रिंकू निवासी भिलावटी थाना कोतवाली देहात जिला एटा और नेत्रपाल निवासी उदयपुर थाना डिबाई, जिला बुलंदशहर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में बदमाशों ने रोड होल्डअप की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
-----
पुलिस टीम को पांच हजार का इनाम
बदायूं। एसएसपी सुनील सक्सेना ने रोड होल्डअप का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार की घोषणा की है। पुलिस टीम में स्वाट प्रभारी संदीप तोमर, एसआई राजीव राठी, सर्विलांस सेल के सौरभ शुक्ला, स्वाट टीम के लोकेंद्र कुमार, मनोज कुमार, आरिफ, श्रीकृष्ण, सुधीर कुमार, यशवीर सिंह, कांस्टेबल मनोज, राजकमल, राम वीरेश, जयकेश और एसओ रुकुमपाल सिंह शामिल रहे।
------
गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ कई मामले दर्ज
बदायूं। एसएसपी सुनील सक्सेना ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। नरेश हाथरस का हिस्ट्रीशीटर है। दयाराम के खिलाफ कासगंज में लूट, डकैती और हत्या के मामले दर्ज हैं। नेत्रपाल के खिलाफ बुलंदशहर में लूट के कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार सभी बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।