फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   uncle harrased a girl who hanged herself

चाचा करता था अश्लीलता, फांसी पर झूली किशोरी

Wed, 02 Dec 2015 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Wed, 02 Dec 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
uncle harrased a girl who hanged herself
घर में लटका मिला शव, रिपोर्ट दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


पूर्व में दोनो भाई एक-दूसरे पर लगा चुके हैं आरोप


घटना शहर के एक मोहल्ले की है। मृतका के पिता का सर्राफा का काम है। बुधवार को वह अपनी दुकान पर थे। उनकी पत्नी और 16 वर्षीय पुत्री घर पर थी। ऐसा बताया जाता है कि शाम करीब चार बजे उसकी पुत्री छत पर कमरे में गई। काफी देर तक न लौटने पर मां उसे देखने गई तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा पीटने पर जब को अंदर से कोई उत्तर नहीं मिला तो मां ने खबर किशोरी के पिता को दी। वह घर पहुंचे इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो किशोरी फांसी के फंदे पर झूल रही थी। आननफानन में परिवार वाले उसे अस्पताल लाए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
किशोरी के पिता का आरोप है कि उनका छोटा भाई मुकेश अक्सर बेटी से छेड़छाड़ और अश्लीलता करता था। मंगलवार रात वह इस संबंध में एसएसपी सौमित्र यादव से उनके आवास पर मिला था। एसएसपी ने उसे कोतवाली भेज दिया। उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी, पुलिस ने मुकेश को हिरासत में तो लिया, लेकिन बुधवार को बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया गया। मुकेश ने फिर से उसकी बेटी से अश्लीलता की। इसी से क्षुब्ध होकर उसकी बेटी ने खुदकुशी कर ली। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकेश और उसकी पत्नी संगीता के खिलाफ छेड़छाड़ और आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी मुकेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। इंस्पेक्टर कोतवाली, मनोज कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों पक्ष पहले भी एक दूसरे पर इसी तरह के आरोप लगा चुके हैं। मामले में पड़ताल की जा रही है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ हो सकेगी।
विज्ञापन


 
संपत्ति विवाद में रिश्ते भी लगा दिए दांव पर
 संपत्ति के विवाद में रिश्तों को दांव पर लगाने का यह मामला लोगों में चर्चा का विषय है। शहर के एक मोहल्ले में किशोरी के फांसी लगाकर खुदकुशी किए जाने की घटना के बाद कई तथ्य सामने आए हैं। लोगों की जुबान पर इनकी चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी से छेड़छाड़ के आरोपी उसके चाचा मुकेश ने आठ सितंबर 2015 को कोतवाली में तहरीर दी अपने बड़े भाई और किशोरी के पिता के खिलाफ तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि उसने उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद किशोरी के पिता की ओर से तहरीर दी गई। इसमें मुकेश पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया था। दरअसल, दोनों के बीच विवाद संपत्ति का है। संपत्ति विवाद में शह और मात का ऐसा खेल चला कि रिश्तों को भी दांव पर लगा दिया गया। किशोरी की खुदकुशी के पीछे वजह क्या है यह तो पड़ताल के बाद ही सामने आ सकेगी, लेकिन इतना साफ है कि मामला इलाके के लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed