{"_id":"57bf3c234f1c1b325fd4f3c6","slug":"two-young-man-immersed-in-the-ganges-a-woman-do-not-know-each-other","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवक गंगा में डूबे, एक मिला, दूसरे का पता नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो युवक गंगा में डूबे, एक मिला, दूसरे का पता नहीं
ब्यूरो /बदायूं
Updated Fri, 26 Aug 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के अटैना गंगा घाट पर गंगा स्नान करते हुए फर्रखाबाद के थाना कायमगंज के गांव रायपुर के दो युवक गंगा में डूब गए। गोताखोरों की मदद से पुलिस ने अनिल नाम के युवक को बचा लिया, जबकि राजेंद्र नाम के दूसरे युवक का कुछ पता नहीं लगा। देर शाम तक उसकी तलाश जारी रही।
फर्रुखाबाद जिले के थाना कायमगंज के गांव रायपुर निवासी अनिल (26) पुत्र शेर सिंह और राजेंद्र (25) पुत्र विश्नू गुरुवार को गंगा स्नान के लिए उसहैत के अटैना गंगा घाट पर आए थे। गंगा स्नान करते वक्त दोनों गहराई में चले गए। चीख-पुकार करने पर गोताखोरों ने दोनों को बचाने की कोशिश की। एसओ हरिभान सिंह भी मौके पर आ गए। काफी कोशिश के बाद गोताखोरों ने अनिल को तो बचा लिया, लेकिन राजेंद्र का पता नहीं लगा। देर शाम तक उसकी तलाश की जाती रही। गंगा में बहाव काफी तेज होने की वजह से माना जा रहा है कि राजेंद्र बहाव में चला गया होगा। एसओ हरिभान सिंह ने बताया कि शुक्रवार को भी राजेंद्र की तलाश की जाएगी।