फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two women throw six lakh jewelery from the shop

दो महिलाओं ने दुकान से छह लाख के जेवर उड़ाए

Sun, 02 Jul 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Sun, 02 Jul 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
Two women throw six lakh jewelery from the shop
crime - फोटो : amar ujala
सीसी टीवी में कैद हुईं, पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की            
विज्ञापन

बड़ा बाजार मालवीयगंज में दिन दहाड़े हुई चोरी की वारदात  
         
महिला गैंग की दो सदस्यों ने शहर के बड़ा बाजार मालवीय गंज स्थित एक सराफा व्यापारी की दुकान से करीब छह लाख रुपये के जेवर साफ कर दिए। लाखों रुपये के जेवर चोरी की पूरी वारदात सराफ की दुकान में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई है। इसमें एक महिला चोर का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। हालांकि, दूसरी महिला नकाब में है। मामले में सराफ की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला गैंग की तलाश शुरू कर दी है।            

सराफा व्यापारी मनीष रस्तोगी के बड़ा बाजार मालवीय गंज में श्री जी ज्वैलर्स नाम से सराफ की दुकान है। शाम करीब साढ़े ढह बजे दो महिलाएं उनकी दुकान पर पहुंचीं। मौका पाकर एक महिला ने मनीष रस्तोगी को बातों में फंसा लिया। इसी दौरान दूसरी नकाबपोश महिला ने सोने की अंगूठियों से भरा डिब्बा चुरा लिया। इसके बाद दोनों महिलाएं यहां से बिना कुछ खरीदे ही चली गईं। कुछ देर के बाद दुकान पर अन्य ग्राहक पहुंचे। इन ग्राहकों ने अंगूठी देखने को मांगी। तब मनीष रस्तोगी को पता लगा कि अंगूठियों से भरा डिब्बा हो गायब है। इसके बाद उन्होंने दुकान में लगे सीसी कैमरों की फुटेज देखी। इसमें महिलाएं चोरी करते हुए नजर आ रही हैं। सराफा व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने मामले में दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इनकी तलाश की जा रही है। इधर, पुलिस ने सराफा व्यापारी से सीसी टीवी की फुटेज भी ले ली है। इंस्पेक्टर कोतवाली भरत सिंह गौतम का कहना है कि मामले में जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed