{"_id":"57efd1b94f1c1b90745768a9","slug":"two-women-in-ujhani-chen-sresham-from-snecing","type":"story","status":"publish","title_hn":"उझानी में दो महिलाओं से सरेशाम चेन स्नेचिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उझानी में दो महिलाओं से सरेशाम चेन स्नेचिंग
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोतवाली के सामने और लिंक रोड पर वारदातें
बाइक सवार छपटमारों ने शनिवार को सरेशाम नगर में दो स्थानों पर चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम दिया। एक वारदात लिंक रोड मोड़ पर हुई जबकि दूसरी इसके 10 मिनट बाद कोतवाली उझानी के सामने। चेन स्नेचर बाइक पर सवार थे। पुलिस इनकी तलाश कर रही है।
नगर के स्टेशन रोड निवासी सराफा व्यापारी संजीव गोयल की पत्नी शनिवार शाम अपने घर से अग्रवाल धर्मशाला के लिए निकलीं थीं। रास्ते में लिंक रोड मोड़ पर सफेद रंग की अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने छपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन लूट ली। शोर-शराबा होने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसके करीब 10 मिनट के बाद उझानी कोतवाली के सामने हुई। पंजाबी मोहल्ला निवासी ज्योति छाबड़ा अपनी पत्नी दिव्या के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान उनके पीछे एक बाइक लग गई। इस पर दो युवक सवार थे। एक युवक ने छपट्टा मारकर दिव्या के गले से सोने की चेन लूट ली। दोनों मामलों में पुलिस को तहरीर दी गई है।
-----
बिसौली में वाहन चोर सक्रिय, तीन बाइक चोरी
बिसौली। कस्बे में सक्रिय वाहन चोरों ने एक के बाद एक तीन बाइक चोरी कर लीं। पुलिस ने अभी किसी मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। बिसौली कोतवाली के गांव कोट निवासी प्रमोद अपनी पैशन प्रो बाइक से बिसौली में एक निजी डॉक्टर के यहां आए थे। यहां से उनकी बाइक चोरी हो गई। मदनजुड़ी निवासी सुनील की अपाचे बाइक इस्लामनगर रोड स्थित एक डॉक्टर के क्लीनिक से चोरी हो गई। मोहल्ला कटरा के विक्की की टीवीएस आई उसके घर के बाहर खड़ी थी। मौका पाकर चोर बाइक ले गए।