{"_id":"5a26e5654f1c1b96698b74f0","slug":"two-women-caught-stealing-in-the-big-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े बाजार में चोरी करते पकड़ी गईं दो महिलाएं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़े बाजार में चोरी करते पकड़ी गईं दो महिलाएं
बदायूं।
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
crime scene
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शहर के बड़े बाजार में एक गारमेंट शॉप से फौजी की बीवी का पर्स चोरी करके खिसक रहीं दो महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। कोतवाली पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेजा है। इनमें एक बरेली तो दूसरी मुरादाबाद की निवासी है।
ककराला निवासी शादाब अली सेना में जवान हैं। उनकी पत्नी शमा परवीन अपने परिवार के साथ खरीदारी करने शहर में आई थीं। वह बड़ा बाजार की शिव गारमेंट से कपड़े खरीद रही थीं। इस बीच बुर्का पहने दो महिलाएं भी वहां खरीदारी करने पहुंच गईं। दोनों महिलाएं कभी कपड़े देखतीं तो कभी शमा के आगे पीछे मंडराती रहतीं। आरोप है कि इस बीच इन्होंने काउंटर पर रखा शमा का पर्स उठाया और बहाने से निकलने लगीं। थोड़ी ही देर में शमा को पर्स गायब होने का अहसास हुआ तो उन्होंने शोर मचाया। तब दुकान के स्टाफ ने इन महिलाओं को बाहर निकलने से पहले रोक लिया। शुरू में महिलाएं फिजूल में पकड़ने का आरोप लगाकर गुस्सा दिखा रही थीं पर जब सीसीटीवी फुटेज से हकीकत सामने आई तो चुप हो गईं। दुकान स्वामी ने सूचना दी तो बाजार में मौजूद कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस सभी को कोतवाली ले आई।
यहां पता चला कि एक महिला बरेली के बारादरी थाना अंतर्गत सहसवानी टोला निवासी नफीसा बेगम है तो दूसरी मुरादाबाद के थाना मुगलपुरा अंतर्गत मुफ्ती टोला निवासी शमा है। दोनों अलग-अलग शहरों में घूमकर उठाईगिरी का काम करती हैं। कोतवाल अजय यादव ने बताया कि शहर में ही उठाईगिरी की कुछ और घटनाएं इन्हीं महिलाओं ने करना स्वीकार की हैं। इन्हें बाद में रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
फिलहाल शमा परवीन की ओर से आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।