{"_id":"5723aa1e4f1c1b7014a91aaf","slug":"two-places-of-lakhoen-thieves-carried-goods-gather","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो स्थानों से लाखोें का माल समेट ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो स्थानों से लाखोें का माल समेट ले गए चोर
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
एक फोटोस्टेट की दुकान, एक मकान में हाथ साफ किया
उझानी में कश्यप पुलिया और अब्दुल्लागंज में वारदात
चोरों ने गुरुवार की रात दो स्थानों से लाखों रुपये का माल साफ कर दिया। उझानी नगर में कश्यप वाली पुलिया के पास फोटो स्टेट की दुकान और इलाके के गांव अब्दुल्लागंज में एक घर से लाखों रुपये का माल उड़ा लिया। दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है।
उझानी नगर में कछला रोड स्थित कश्यप वाली पुलिया के पास रवि गुप्ता की फोटोस्टेट की दुकान है। गुरुवार रात चोरों ने दुकान के ताले तोड़ लिए। यहां से 20 हजार रुपये नगदी, एक अपाचे बाइक, एक कैमरा, दो प्रिंटर, एक बैट्रा और एक फोटोस्टेट मशीन चोरी कर ली। रवि गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है। दुकान में चोरी से व्यापारियों में रोष है।
चोरी की दूसरी घटना इलाके के गांव अब्दुल्लागंज में हुई। गांव निवासी ठाकुर ब्रजपाल सिंह के घर के पास ही प्राइमरी स्कूल है। गुरुवार रात स्कूल की छत के सहारे चोर उनके घर में उतर गए। चोरों ने यहां से एक लैप्टॉप, चार सोने की चूड़ी, दो अंगूठी, दो जोड़ी कुंडल, एक मंगल सूत्र और 15 रुपये नगदी चोरी कर ली। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस ने मौका मुआयना किया है।
विज्ञापन
मंदिर से नगदी समेत लाखों का सामान चोरी
उघैती। थाना क्षेत्र के गांव सिद्ध बरौलिया स्थित मंदिर के महंत चिरौंजीदास बाबा ने मंदिर से घंटा और मूर्तियों समेत लाखों रुपये की चोरी होने की तहरीर थाने में दी है। हालांकि, पुलिस घटना को सही नहीं मान रही है। आरोप है कि चिरौंजीलाल हरिद्वार गए हुए थे। उनके पीछे एक साधु ने उनके कमरे के ताले तोड़कर 30 हजार रुपये नगदी समेत लाखों रुपये के सामान चोरी कर दिया। महंत ने रामजद तहरीर दी है। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।