{"_id":"e9179b652209e59857d2ba84a6a34586","slug":"two-lawyers-and-one-munsi-were-looted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेशाम लूट के शिकार हुए दो वकील, एक मुंशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरेशाम लूट के शिकार हुए दो वकील, एक मुंशी
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Tue, 08 Dec 2015 09:15 PM IST
विज्ञापन
सहसवान में शिकारपुर के पास घटना, विरोध करने पर वकील को घायल किया
सहसवान के गांव कोठा निवासी नरोत्तम सिंह मुंसिफ कोर्ट सहसवान में वकालत करते हैं। सोमवार शाम वह बाइक से अपने साथी अधिवक्ता ओमकार और मुंशी परमानंद के साथ गांव लौट रहे थे। रास्ते में शिकारपुर गांव के पास घात लगाए बैठे बदमाशों ने लाठी मारकर बाइक गिरा दी। इसके बाद बदमाशों ने नरोत्तम से 1200, ओमकार से 1500 और परमानंद से 500 रुपये लूट लिए। नरोत्तम को लाठी मारकर घायल कर दिया। घायल वकील को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अब तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।