फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two killed in road accidents, including women, many injured

सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत, कई घायल

Tue, 01 Nov 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं Updated Tue, 01 Nov 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
थाना फैजगंज बेहटा की आसफपुर चौकी और राजकीय कृषि फार्म के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपति को रौंद दिया। हादसे में पति की मौत हो गई। पत्नी और उनके दो बच्चे घायल हो गए। इनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा सोमवार शाम हुआ। बिसौली के मोहल्ला नई तहसील निवासी मुकेश (30) की ससुराल रामपुर जिले के थाना शाहबाद के गांव बांधा में है। मंगलवार को भैयादूज से पहले मुकेश अपनी पत्नी गीता (28) और दो बेटों के साथ सोमवार को बाइक से ससुराल के लिए निकले थे। रास्ते में फैजगंज बेहटा की आसफपुर पुलिस चौकी और राजकीय कृषि फार्म के पास उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में मुकेश की मौके पर मौत हो गई। उनकी पत्नी गीता समेत एक सात वर्षीय और एक तीन वर्षीय बेटा भी जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। यहां से गीता को रेफर कर दिया गया। खबर मिलने पर मुकेश के परिवार वाले भी पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
अलापुर रोड पर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रविवार रात ट्रक ने बाइक रौंद दी। इससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी जख्मी हो गया। हादसे के बाद चालक मय ट्रक के मौके से भाग गया। हालांकि, मृतक के परिवार के लोगों इस मामले में हत्या की आशंका जताई है। 
विज्ञापन

शहर की मधुवन कॉलोनी निवासी नंदन (22) पुत्र गंगा सिंह रविवार रात बाइक से अलापुर रोड पर जा रहा था। उसके साथ में दोस्त अतुल (19) भी था। बताते हैं कि मंडी समिति के पास उसकी बाइक को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में नंदन की मौके पर मौत हो गई, जबकि अतुल जख्मी हो गया। इधर, नंदन के परिवारवालों का कहना है कि रविवार रात उसे कुछ लोग घर से बुलाकर ले गए थे। बाद में उनको नंदन के मरने की खबर मिली। हालांकि, पुलिस इसे हादसा ही मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीएम और बोलेरो की टक्कर में छह लोग घायल
सहसवान। बदायूं-मेरठ हाईवे पर डीसीएम और बोलेरो की टक्कर में छह लोग घायल हो गए। तीन गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसा हाईवे पर सिलहरी के पास हुआ। दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। घटना रविवार दोपहर की है। बदायूं की ओर से आ रही एक बोलेरो को दिल्ली की ओर से आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बोलेरो खाई में गिर गई। हादसे में बोलेरो सवार अजयपाल सिंह, पातीराम, जबरपाल, ऋषिपाल, शूरवीर और रामनरेश घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed