फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two injured in Tractor-trolly collision

ट्रैक्टरों की भिड़ंत में दो लोग घायल

Sat, 02 Sep 2017 06:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Sat, 02 Sep 2017 06:08 PM IST
विज्ञापन
Two injured in Tractor-trolly collision
- फोटो : file pic
कछला से महिला का अंतिम संस्कार कर लौट रहा ट्रैक्टर रास्ते में एक अन्य ट्रैक्टर से टकरा गया। हादसे में दो लोग घायल हो गए। बाद में गुस्साए लोगों ने आरोपी ट्रैक्टर चालक को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है।      
विज्ञापन

हादसा बरेली-मथुरा हाइवे स्थित बाईपास पर शुक्रवार शाम को हुआ। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसौली निवासी भूप सिंह की पत्नी का निधन हो गया। उसका अंतिम संस्कार कर लौट रहे ग्रामीणों की ट्रैक्टर ट्राली को एक अन्य ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे में सिरसौली निवासी 55 वर्षीय मंगलसेन और वीरेंद्र का 22 वर्षीय बेटा बंटू घायल हो गया। घायलों ने बताया कि जिस ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ंत हुई, उसमें लोहे के पाइप लदे थे। ग्रामीणों ने आरोपी ट्रैक्टर चालक को दबोच लिया। उसकी पिटाई भी की। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों ने आरोपी चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed