फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two died in road mishap

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

Sat, 26 Aug 2017 06:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Sat, 26 Aug 2017 06:42 PM IST
विज्ञापन
Two died in road mishap
दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। बदायूं रोड पर जिरौली के पास तेज रफ्तार वाहन ने महिला को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव देखने के लिए आसपास गांवों के लोग भी पहुंचे लेकिन कोई उसे पहचान नहीं पाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।  जिरौली मोड़ के पास करीब 55 वर्षीय महिला का शव सुबह करीब छह बजे पड़ा मिला। उसके सिर और हाथ-पैरों पर वाहन के पहिये से कुचल जाने के निशान थे। राहगीरों की सूचना के बाद दरोगा अरविंद कुमार समेत पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जिरौली, अब्दुल्लागंज, गंगोरा समेत पड़ोस के गांवों के ग्रामीणों को बुलाकर शव दिखाया लेकिन कोई भी उसे पहचान नहीं पाया। महिला के पास ऐसा कुछ भी नहीं मिला जो उसकी शिनाख्त की दिशा में कारगर बनता। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। दरोगा ने बताया कि पहचान कराने के लिए शव को अगले दिन तक सुरक्षित रखा जाएगा। इसके अलावा दोपहर में बिजलीघर के पास बाइक सवार कोतवाली क्षेत्र के गांव धमेई निवासी होमगार्ड भायसिंह (45) और उसके भतीजे राकेश कुमार (40) की ई-रिक्शा से भिड़ंत हो गई। बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाकर उपचार कराया। वितरोई मोड़ के पास बाइक सवार मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव चतुरीनगला निवासी 55 वर्षीय रामविलास को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

वजीरगंज। तेज गति से आ रही बाइक ने कस्बे से अपने घर देवनगर कॉलोनी लौट रहे एक किशोर को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार वाले उसे तुरंत उपचार के लिए बरेली ले गए, मगर उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

यह हादसा शुक्रवार रात करीब नौ बजे हुआ। कस्बे की देवनगर कॉलोनी निवासी राजेश वार्ष्णेय का 16 वर्षीय पुत्र पवन वार्ष्णेय अपने घर लौट रहा था। रास्ते में हाईवे पर पोस्ट ऑफिस के पास उसे पीछे से आई बाइक ने टक्कर मार दी। बाइक पड़ोस के गांव टिकुरी निवासी एक युवक चला रहा था। बाइक की टक्कर लगने से पवन गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना मिलने पर परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। घायल पवन को तुरंत उपचार के लिए बरेली ले जाया जा रहा था। मगर उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक के परिवार वालों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बाइक सवार दिनेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed