{"_id":"6ac95151b9adae37860b76ee","slug":"orchestrated-a-fraud-scheme-by-bringing-son-back-from-abroad-extorted-85-lakh-and-issued-a-gangsters-threat-ambala-news-c-36-1-amb1001-171002-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: विदेश से बेटे को बुलाकर रचा धोखाधड़ी का जाल, 85 लाख ऐंठकर दी गैंगस्टर की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: विदेश से बेटे को बुलाकर रचा धोखाधड़ी का जाल, 85 लाख ऐंठकर दी गैंगस्टर की धमकी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शहजादपुर। जमीन का सौदा कर 85 लाख रुपये हड़पने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में शहजादपुर पुलिस ने एक ही परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ धोखाधड़ी व आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) नारायणगढ़ के आदेश पर हुई पुलिस जांच के बाद अमल में लाई गई है।
आरोपियों की पहचान जटवाड़ गांव निवासी गुरनाम सिंह, उसकी पत्नी सतवंती देवी और दो बेटों नरेंद्र सिंह व बलजिंद्र सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में शहजादपुर निवासी विकास गुप्ता ने बताया कि उन्होंने अपने सहयोगियों जागीर सिंह, साहिल कुमार व प्रवीण के साथ मिलकर 23 अगस्त 2025 को आरोपियों की जटवाड़ गांव स्थित करीब 39 कनाल 3 मरला जमीन का सौदा 46 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से तय किया था।
पीड़ित के अनुसार, सौदे के दिन 30 लाख रुपये बतौर बयाना दिए गए थे। इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग किस्तों (10 लाख, 40 लाख और लोन कटवाने के नाम पर 5 लाख रुपये) में कुल 85 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित ने बताया कि 11 मई को जब वे रजिस्ट्री कराने तहसील शहजादपुर पहुंचे, तो पता चला कि जमीन पर लोन था। आरोपी लोन कटवाने का झांसा देकर टालमटोल करते रहे। पीड़ित ने 11.46 लाख रुपये की कोर्ट फीस भी जमा करा दी, लेकिन आरोपी रजिस्ट्री कराने नहीं आए।
विज्ञापन
-- -
आरोपियों ने पैसे लौटाने से मना कर दिया और कहा कि विदेश में रह रहे बेटे नरेंद्र सिंह को साजिश के तहत बुलाकर बयाना कराया था, जो अब विदेश लौट चुका है। पैसे मांगने पर गैंगस्टर से जान से मरवाने की धमकी दी है।
- विकास गुप्ता (शिकायतकर्ता)
-- -- -
डीएसपी कार्यालय की जांच रिपोर्ट के आधार पर अमानत में ख्यानत 316(2), धोखाधड़ी 318(4) और जान से मारने की धमकी देने की धारा 351(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है।
- ओमचंद, थाना प्रभारी, शहजादपुर।