फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   two arrested in pecock haunting

राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने पर दो युवक गिरफ्तार

Sat, 31 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Sat, 31 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
two arrested in pecock haunting
राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने पर दो युवक गिरफ्तार 
कोतवाली क्षेत्र में गुराई के जंगल में दो युवकों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को शिकार कर मार डाला। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दोनों शिकारियों को दबोच लिया। गांव के लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। बाद में दोनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पूछताछ में दोनों शिकारियों ने खुद को बरेली का निवासी बताया। पुलिस नामजद रिपोर्ट दर्ज कर मोर का शव पोस्टमार्टम को भेजा है।गुराई समेत आसपास इलाके में कई दिनों से बीएसएनएल के केबिल डालने का काम चल रहा था। केबिल डालने के काम में कई मजदूर लगे हुए हैं। मजदूरों में शामिल दो युवकों को गुराई निवासी ओमकार के खेत के पास देखा गया। दोनों युवक मोर का शिकार कर रहे थे। ग्रामीण मौके पर पहुंचते, उससे पहले ही युवकों ने मोर को पकड़कर उसकी गर्दन रेत दी। ग्रामीणों ने दोनों को दबोच लिया। इस दौरान यहां हंगामा भी हुआ। बाद में दोनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। गांव के लोग मोर का शव लेकर कोतवाली पहुंचे। पकड़े गए शिकारियों ने पूछताछ में खुद को बरेली के जिले के थाना देवरनियां के गांव मोहनपुर का राशिद और दूसरे ने खुद को उसके पड़ोसी गांव गोपालपुर का मोहम्मद सलीम बताया। कोतवाल गोपीचंद्र यादव ने बताया कि ओमकार की तहरीर दोनों के खिलाफ राष्ट्रीय पक्षी की हत्या और वन्य जीव क्रूरता अधिनियिम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मोर का शव पोस्टमार्टम के लिए आईवीआरआई भेजा गया है। 
विज्ञापन


पहले भी कर चुके हैं मोर का शिकार
उझानी। पकड़े गए राशिद और सलीम ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि इलाके में मजदूरी के दौरान उन्होंने पिछले दिनों भी मोर समेत जंगली पक्षियों का मारा था। पक्षियों को मारने के बाद उनका मांस निकाल कर उसे पका कर खाते थे। ग्रामीण ओमकार ने ने भी बताया कि उसने एक दिन पहले भी सलीम को मोर का शिकार करते हुए देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed