फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Trying to rape a child Binavar

बिनावर में बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश

Sat, 04 Feb 2017 11:30 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 04 Feb 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Trying to rape a child Binavar
बिनावर में बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के रिपोर्ट न दर्ज करने पर भीड़ ने थाना घेरा, घंटो हंगामा
विज्ञापन

बाद में दर्ज हुई रिपोर्ट, अलर्ट

 कस्बे में कॉस्मेटिक दुकान चलाने वाले एक युवक ने आठ साल की बच्ची से हैवानियत की कोशिश की। इससे गुस्साए लोगों ने थाना घेर लिया। पहले तो पुलिस ने मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की। लेकिन लोगों का बढ़ता आक्रोश देखकर तीन घंटे बाद रिपोर्ट दर्ज की। घटना के बाद कस्बे में तनाव की स्थिति बन गई।
बिनावर कस्बे में अनाव पुत्र इवले हसन कॉस्मेटिक की दुकान चलाता है। कस्बे की ही एक आठ साल की बच्ची दोपहर उसकी दुकान पर कुछ सामान खरीदने गई। आरोप है कि मौका पाकर अनाव ने बच्ची को दबोच लिया और हैवानियत की कोशिश की। बच्ची के चीखने पर वह भाग गया। बच्ची ने घर पहुंचकर परिवार वालों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद परिवार के लोग बच्ची को लेकर बिनावर थाने पहुंचे। आरोप है कि पुलिस ने मामला निपटाने के इरादे से अनाव की दुकान बंद करा दी और पीड़ित पक्ष को टरका दिया। इसके बाद आक्रोशित लोग बिनावर थाने में जमा हो गए। चूंकि मामला दो वर्गों से जुड़ा था। इसलिए पुलिस गंभीर हो गई। खबर मिलने पर एसपी सिटी अनिल कुमार यादव और सीओ सिटी अभिषेक यादव भी फोर्स के साथ पहुंच गए। करीब तीन घंटे तक थाने में हंगामा होता रहा। पूर्व विधायक महेश चंद्र गुप्ता और पूर्व विधायक राम सेवक पटेल भी थाने पहुंच गए। भाजयुुुमो जिलाध्यक्ष अंकित मौर्य, विश्वजीत गुप्ता आदि भी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। थाने में भाजपा नेत्री सीमा राठौर की पुलिस से काफी नोकझोंक हो गई। बाद में पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी अनाव को गिरफ्तार कर लिया। उसके तहेरे भाई इकबाल को भी हिरासत में ले लिया गया। एहतियात के तौर पर आरोपी को जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। एसपी बाक्स 
विज्ञापन

फोर्स के साथ एसपी सिटी, सीओ ने किया फ्लैग मार्च
बिनावर। बच्ची से हैवानियत की कोशिश की वारदात के बाद कस्बे में तनाव की स्थिति बन गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के बाद एसपी सिटी अनिल यादव और सीओ सिटी अभिषेक यादव ने पुलिस और केंद्रीय बलों के साथ साथ कस्बे में फ्लैग मार्च किया। अधिकारियों ने खुराफातियों को भी चेताया। कहा कि माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों को जेल भेजा जाएगा। एहतियात के तौर पर कस्बे के संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed