फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Truck, killing two people, including a woman trampled bike

ट्रक ने बाइक को रौंदा महिला समेत दो लोगों की मौत

Wed, 09 Sep 2015 12:06 AM IST
सिलहरी (बदायूं)।
सिलहरी (बदायूं)। Updated Wed, 09 Sep 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
Truck, killing two people, including a woman trampled bike
बिल्सी रोड पर गांव गुराई के पास बजरी से भरे ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। तीन घंटे तक शव नहीं उठने दिए। मामला सिविल लाइंस और उझानी थानों के बीच सीमा विवाद में उलझने पर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। स्थिति पर काबू के लिए चार थानों की पुलिस के साथ पीएसी को बुलाना पड़ा। तीन घंटे बाद हाइवे से शव हटवाया जा सका। एसडीएम सदर ने किसी तरह ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने के गांव बहेड़ी निवासी मीहलाल (45) पुत्र रामस्वरूप गांव के रिश्ते की चाची सुरजा देवी (60) पत्नी सेवाराम के साथ सोमवार को उलैया गांव गए थे। शाम को मीहलाल के घर पर देवी जागरण होना था। वह सूरजा देवी को उलैया से दवा दिलाकर बाइक से लौट रहे थे। रास्ते में गुराई गांव के पास हाइवे पर बजरी से भरे ट्रक ने मीहलाल की बाइक को रौंद दिया। ट्रक में फंसकर बाइक करीब सौ मीटर तक चली गई। मीहलाल और सुरजा देवी की मौके पर मौत हो गई। ट्रक चालक ट्रक मौके पर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

हादसे में मीहलाल और सुरजा देवी की मौत की खबर बहेड़ी पहुंची तो सैकड़ों ग्रामीण घटना स्थल की ओर दौड़े। यहां ग्रामीणों ने हाइवे पर जाम लगा दिया। इधर ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी करके जाम लगा दिया। एसडीएम सदर प्रदीप यादव के साथ कोतवाली सदर, उझानी, बिल्सी, सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने तीन घंटे बाद दोनों शव हटने दिए। एसडीएम ने ग्रामीणों को समझा-बुझा कर जाम खुलवाया। उझानी कोतवाली में ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। देश शाम दोनों शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों के सुपुर्द कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
मीहलाल की पत्नी ने छह
दिन पहले ही जन्मा था बेटा
सिलहरी। हादसे से मौत के मुंह में समाए मीहलाल की पत्नी ने छह दिन पहले ही बेटा जन्मा था। मीहलाल की पांच बेटियां, दो बेटे हैं। बड़ी बेटी रजनी की उम्र 18 साल है। उसके लिए वह रिश्ता भी तलाश कर रहा था। मीहलाल की मौत से उसके परिवार में कोहराम है। घटना स्थल पर पूरा परिवार मीहलाल के शव से लिपट कर चीत्कारें भर रहा था।
------
सीमा विवाद में फंसा घटनास्थल  
बदायूं। जिले की पुलिस अपने थानों की सीमाएं भी नहीं जानती। पिछले सप्ताह वजीरगंज में निजी बस यात्रियों से लूटपाट का मामला वजीरगंज और कुंवरगांव के बीच सीमा विवाद में घंटों उलझा रहा था। सोमवार को गुराई के पास हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। इसके बावजूद उझानी और सिविल लाइंस पुलिस घटना स्थल को लेकर झगड़ती रहीं। दोनों थानों की पुलिस घटना स्थल अपने थाना क्षेत्र में मानने को तैयार नहीं थे। बाद में सीमा तय करने के लिए लेखपाल और कानूनगो को बुलाया गया। आखिर घटना स्थल उझानी थाने के अंतर्गत निकला।
-------
लेखपाल पर बिफरे ग्रामीण
सिलहरी। थानों की सीमा निर्धारण के लिए लेखपाल को मौके पर बुलाया गया। लेखपाल को देखते ही बहेड़ी के ग्रामीण बिफर गए। उन्होंने आरोप लगाया कि लेखपाल ने बहेड़ी के दलितों के साथ हमेशा ज्यादती की है। सूखा राहत के चेक भी नहीं दिए गए। यह लेखपाल थानों की सीमा तय करने में भी हेरफेर करेगा। ग्रामीणों के गुस्से को देखकर अधिकारियों ने लेखपाल को वहां से भगा दिया।

------
हादसा उझानी थाने के अंतर्गत हुआ था। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मरने वाले दलित हैं। उनको आर्थिक सहायता दिलाने की कोशिश की जाएगी। यह बात सही है कि ग्रामीण हलका लेखपाल से नाराज थे।-प्रदीप यादव, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed