फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Training of soldiers will encounter

सिपाहियों को दी जाएगी मुठभेड़ की ट्रेनिंग

Sat, 25 Jun 2016 11:10 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 25 Jun 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Training of soldiers will encounter
डीआईजी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
डीआईजी ने माना अपराधियों की नहीं हो पा रही मॉनीटरिंग
सक्रिय अपराधियों की थाना वार बनाई जाएगी सूची

 बरेली रेंज के डीआईजी आशुतोष कुमार ने माना कि अपराधियों की मॉनीटरिंग सही ढंग से नहीं हो पा रही। अगर मॉनीटरिंग सही ढंग से हो तो अपराधों में कमी आएगी। लूट, राहजनी और छिनौती की वारदातों पर अंकुश को उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए। यह भी कहा कि पांच साल से सक्रिय बदमाशों की थानावार सूची बनाई जाएगी। सिपाहियों को मुठभेड़ का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
डीआईजी आशुतोष कुमार शनिवार को पुलिस ऑफिस के वार्षिक मुआयने के लिए बदायूं पहुंचे थे। पुलिस लाइंस सभागार में क्राइम मीटिंग के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। घट बेहटी में हुई पुलिस मुठभेड़ पर डीआईजी ने कहा कि सिपाहियों को समय-समय पर मुठभेड़ का प्रशिक्षण मिलता रहना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा। उन्होंने एसएसपी सुनील सक्सेना को निर्देश दिए कि जिले भर में वाहन चेकिंग अभियान चलाएं। सभी वाहनों पर नंबर प्लेट होनी चाहिए। डीआईजी ने माना कि अक्सर जेल से बाहर आने के बाद अपराधी वारदातों को अंजाम  देते हैं। जरूरी है कि जेल से बाहर आने वाले अपराधियों पर नजर रखी जाए, लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है। 
विज्ञापन

-----
लंबे समय से थानों में जमे सिपाही हटाए जाएंगे
बदायूं। लंबे समय से थानों में जमे सिपाहियों को हटाने की बात भी डीआईजी ने कही। उन्होंने इस बात से इंकार नहीं किया कि कुछ सिपाहियों की कर्तव्य निष्ठा संदिग्ध है। इसका खामियाजा विभाग को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे सिपाहियों की सूची बनाकर उनको थानों से हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पशु तस्करों पर कसी जाएगी नकेल
बदायूं। डीआईजी ने पशु तस्करों पर नकेल कसने की बात कही। हाल ही में दातागंज कोतवाली क्षेत्र में सामने आए गोवंशीय पशु तस्करी के चार बड़े मामलों के बारे में उनको जब बताया गया तो उन्होंने कहा कि इस संबंध में सभी थानेदारों को निर्देश दिए गए हैं। गोवंशीय पशुओं की तस्करी करने वालों पर गैंगेस्टर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed