फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Tractor-trolley in broad daylight Took away the crooks

दिनदहाड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली लूट ले गए बदमाश

Wed, 27 Jul 2016 11:28 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 27 Jul 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
कादरचौक में इस्माइलपुर के पास वारदात
दूसरे दिन बेहोशी की हालत में मिला ड्राइवर

 इलाके में बेखौफ हुए बदमाशों ने दिन दहाड़े चालक को अगवा कर ट्रैक्टर-ट्रॉली लूट लिया। बाद में चालक को रास्ते में फेंक दिया और ट्रैक्टर-ट्रॉली ले गए। बुधवार को जब चालक इस्माइलपुर गांव के पास पड़ा मिला तब लूट की घटना के बारे में पता लगा। कारदरचौक और सिविल लाइंस पुलिस के बीच दिन भर घटना स्थल को लेकर नूराकुश्ती चलती रही। कादरचौक पुलिस घटना स्थल अपने क्षेत्र में मामने को तैयार ही नहीं ़है। कादरचौक थाना क्षेत्र में ही रविवार की रात बदमाशों ने रोड पर दो पेड़ काट कर डाले थे। इसके बाद तीन घंटे तक 13 वाहनों में लूटपाट की थी।
कादरचौक निवासी रामपाल के ट्रैक्टर पर गंगपुर निवासी भूरे ड्राइवर है। मंगलवार को भूरे बदायूं आया था। दोपहर को यहां से वापस कादरचौक लौट रहा था। रास्ते में कादरचौक थाने के गांव इसमाइलपुर के पास आधा दर्जन बदमाशों ने उसे घेर लिया। भूरे को नशा देकर फेंक दिया और ट्रैक्टर-ट्रॉली अपने साथ ले गए। शाम तक जब भूरे नहीं लौटा तो पुलिस को खबर देने के बाद उसकी तलाश शुरू की गई। बुधवार को वह इस्माइलपुर के जंगल में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। उसने पूरी घटना के बारे में बताया। भूरे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रामपाल ने वारदात की खबर कादरचौक पुलिस को दी। एसओ कादरचौक ने घटना स्थल थाना सिविल लाइंस क्षेत्र होना बताकर उसको टरका दिया। कादरचौक पुलिस का दावा है कि लूट की घटना सिविल लाइंस के दबरई गांव के पास हुई है। दोनों थानों के बीच दिन भर नूराकुश्ती चलती रही। देर शाम तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

------
पहले रोड होल्डअप, अब लूट डकारने की कोशिश
बदायूं। कादरचौक थाना पुलिस ने पहले तो रोड होल्डअप को डकारने की कोशिश की, इसमें कुछ हद तक पुलिस कामयाब भी हो गई। रोड होल्डअप की वारदात को लूट में दर्ज किया गया। अब कादरचौक पुलिस ट्रैक्टर-ट्रॉली लूट की वारदात को पहचाने में जुट गई है। इलाके में बदमाशों के गिरोह सक्रिय हैं। कार्रवाई न करके पुलिस बदमाशों के हौसले बुलंद करने का काम कर रही है। ट्रैक्टर-ट्रॉली लूट की वारदात को कादरचौक पुलिस काफी हद तक सिविल लाइंस थाने में धकेलने में कामयाब भी हो गई है। 
------
रोड होल्डअप खुलासे से पहले लूट की वारदात
बदायूं। कादरचौक थाने के गांव असरासी के पास रविवार की रात हुए रोड होल्डअप के बाद मंगलवार को खुद एसएसपी सुनील सक्सेना ने घटनास्थल का मुआयना कर वारदात को खुलासा 48 घंटे में करने का दावा किया था। इस वारदात को खुलासा होने से पहले बदमाशों ने दिन दहाड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली लूट कर पुलिस को बड़ी चुनौती दी है। 

रविवार की रात कादरचौक थाना खाली पड़ा हुआ था। रोड गश्त के नाम पर भी इलाके में कुछ नहीं था। इसका फायदा बदमाशों ने उठाया। असरासी के पास बदायूं रोड पर दो पेड़ काट कर डाले और इसके बाद 13 वाहनों में लूटपाट की। पहले तो पुलिस लूट की बात से इंकार करती रही। मौके से दोनों पेड़ हटाने के बाद जेसीबी मशीन मंगवा कर जड़ों को भी खोदवा दिया गया। जब रोड होल्डअप की घटना डकारने में पुलिस कामयाब नहीं हुई तो लूट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। एसएसपी सुनील सक्सेना ने कहा था कि वारदात को खुलासा 48 घंटे में होगा। इस घटना से पुलिस के दावे पर पानी फिर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed