{"_id":"20156f7f7f6191281e08f68020fc332c","slug":"tractor-fell-into-the-river-the-farmer-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" ट्रैक्टर नदी में गिरा, किसान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर नदी में गिरा, किसान की मौत
सिलहरी।
Updated Thu, 30 Apr 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस थाने के गांव गुरुपुरी विनायक में खेत की जुताई करते समय ट्रैक्टर नदी में पलट गया। इसके नीचे दबकर किसान की मौत हो गई। किसान का शव कई घंटे तक ट्रैक्टर के नीचे दबा रहा। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
गुरुपुरी विनायक निवासी बृजकिशोर (30) पुत्र रामनाथ का गांव के पास से होकर बह रही सोत नदी के पास खेत है। बुधवार सुबह वह खेत पर ट्रैक्टर से जुताई करने गए थे। जुताई करते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नदी में पलट गया। बृजपाल इसके नीचे दब गए। उनकी मौत हो गई। आसपास खेतों में कोई किसान भी नहीं थे। दोपहर जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिवार वाले उनको देखने खेत पर गए। खबर पूरे गांव में फैल गई। तमाम ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। गांव वालों ने ट्रैक्टर हटाकर किसी तरह से बृजपाल को निकाला। उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बृजपाल के कोई संतान नहीं है। उनकी पत्नी हंसमुखी का घटना के बाद रो-रो कर बुरा हाल है।