फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Threw acid on a girl, survived

महिला पर तेजाब फेंका, बची

Sat, 20 Feb 2016 11:49 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Sat, 20 Feb 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Threw acid on a girl, survived
 एक दबंग ने घर में घुसकर महिला पर तेजाबी हमला कर दिया, इसमें वह बाल-बाल बच गई। थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो पीड़िता ने बदायूं पहुंच कर एसएसपी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की है। मामला सहसवान के मोहल्ला शहबाजपुर का है। पुलिस इसे पेशबंदी मान रही है।
विज्ञापन

सहसवान के मोहल्ला शहबाजपुर की यास्मीन (24)पत्नी शकील अहमद का आरोप है कि शुक्रवार को उसको मोहल्ले के ही असलम ने पीटा। उसके भाई अंजुम ने विरोध किया, तो उसे भी मारा। असमल के भाई मुकर्रम और इकराम भी आ गए। वह मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली पहुंची, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। आरोप है कि शनिवार को असलम उसके घर में घुस आया। उसको तमंचे की बट से पीटा। इससे उसके सिर में चोट आई वह लहूलुहान हो गई। असलम के पास एक स्टील के डिब्बे में तेजाब था। असलम ने उस पर तेजाब फेंक दिया, लेकिन वह बाल-बाल बच गई। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।
विज्ञापन

यास्मीन का आरोप है कि वह रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद वह आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को एसएसपी से मिली। एसएसपी ने सहसवान पुलिस को मामले में जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कातिलाना हमले में आरोपी है महिला
यास्मीन कातिलाना हमले में आरोपी है। यास्मीन ने अपने भाई अंजुम, रिजवान, फरहान के साथ मिलकर पड़ोसी के घर में हमला बोल दिया था। इसमें चार लोग घायल हुए थे। एक को इलाज के लिए बरेली रेफर किया गया है। उसकी हालत गंभीर है। इस मामले में चारों के खिलाफ कातिलाना हमले का मामला दर्ज कराया गया था। फिलहाल पुलिस यास्मीन के आरोप को पेशबंदी से जोड़कर देख रही है।

महिला के आरोप बेबुनियाद हैं। वह और उसके तीन भाई कातिलाना हमले में आरोपी हैं। पेशबंदी के लिए घटना को प्लान किया गया है। इसके बाद भी महिला के आरोप की पड़ताल की जा रही है।
-अशोक कुमार, इंस्पेक्टर सहसवान




घर में घुसकर महिला पर जानलेवा हमला, घायल
घर में घुसकर चार लोगों ने एक महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। महिला को लोहे की रॉड से पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने तेजाब फेंकने का भी आरोप लगाया है।

घटना शनिवार की सुबह नौ बजे कस्बे के मोहल्ला शहबाजपुर में घटी। छोटे की पत्नी कामिनी का कहना है कि वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान मौहल्ले के चार लोग घर में घुस आए। गाली देने लगे, विरोध तो तीन लोगों ने उसे पकड़ लिया। चारों ने उस पर लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर उसका पुत्र अकरम और आस-पड़ोस के लोग आ गए। आकर उसे बचाया, तब हमलावर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़िता ने अंजुम रजा, रिजवान, फरहान और यास्मीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तेजाब की बोतल कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed