फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three people killed in separate road accidents

अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

Wed, 23 Nov 2016 11:15 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 23 Nov 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बिल्सी और इस्लामनगर में मंगलवार सड़क हादसे
दोनों जगह बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंदा

 मंगलवार रात हुए दो सड़क हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। सड़क हादसे इस्लामनगर में चंदौसी रोड पर और बिल्सी में बदायूं रोड पर हुए। दोनों घटनाओं में अज्ञात वाहनों ने बाइकों को रौंदा। तीनों शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।
इस्लामनगर। चंदौसी रोड पर धीमरपुरा मोड़ के पास बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव ओरछी निवासी नेमपाल (24) पुत्र प्रेम सिंह और विजेंद्र (20) पुत्र सतेंद्र मंगलवार को इस्लामनगर आए थे। रात को दोनों प्लेटिना बाइक से वापस लौट रहे थे। रास्ते में चंदौसी रोड पर धीमरपुरा मोड़ के पास इनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। वाहन चालक मय वाहन के भाग गया। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव की शिनाख्त के बाद परिवार वालों को सूचना दी। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिए गए। अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

सिलहरी। बिल्सी रोड पर गांव बदरपुर के पास मंगलवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अजीत नाम के युवक की मौत हो गई। बिल्सी थाने के गांव खेड़ा शहजादनगर निवासी अजीत (35) पुत्र महेंद्र कुमार मंगलवार को बदायूं आया था। यहां से वापस लौट रहा था। रास्ते में बदरपुर के पास अजीत की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में अजीत की मौके पर मौत हो गई। मामले में अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed